Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

 

लोनी में 2 अवैध फैक्ट्री की गई सील, भविष्य में भी जारी रहेगी कार्यवाही एसडीएम शुभांगी शुक्ला
24x7 गाजियाबाद न्यूज़

लोनी के औद्योगिक क्षेत्र में चल रहे दो अवैध उद्योगों को सील कर विद्युत विच्छेदन किया गया। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण गाजियाबाद व नगर पालिका परिषद लोनी द्वारा संयुक्त रुप से जिलाधिकारी गाजियाबाद के निर्देशानुसार की गई।

यह भी पढ़ें:-लोनी में चल रही 14 अवैध फैक्ट्रियों पर चला प्रशासन का चाबुक

उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण गाजियाबाद नगर पालिका परिषद लोनी द्वारा संयुक्त रूप से आर्यनगर औद्योगिक क्षेत्र 80 फुटा रोड लोनी गाजियाबाद में संचालित उद्योगों के विरुद्ध कार्यवाही की गयी। जिसमें 02 अवैध उद्योगों को सील / विद्युत विच्छेदन किया गया। 

लोनी में 2 अवैध फैक्ट्री की गई सील, भविष्य में भी जारी रहेगी कार्यवाही एसडीएम शुभांगी शुक्ला


उपजिलाधिकारी लोनी ने बताया कि जिलाधिकारी गाजियाबाद अजय शंकर पांडेय द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम उ0प्र0 नियंत्रण बोर्ड गाजियाबाद व नगर पालिका परिषद लोनी एवं पुलिस विभाग के सहयोग से अवैध संचालित उद्योगों के विरुद्ध कार्यवाही कर 2 उद्योग सील/विधुत विछेदन किया गया है। यह कार्य भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा।

close