Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

"लोनी नगरपालिका अध्यक्ष के कैंप कार्यालय पर मनाया गया भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस"


लोनी नगर पालिका अध्यक्ष के कैंप कार्यालय पर मनाया भाजपा का स्थापना दिवस

24x7 गाजियाबाद न्यूज़
लोनी: बेहटा हाजीपुर स्थित लोनी नगर पालिका अध्यक्ष रंजीता धर्मा के कैंप कार्यालय में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी का 41 वां स्थापना दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर लोनी नगरपालिका अध्यक्ष रंजीता धामा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये।
लोनी नगरपालिका अध्यक्ष ने मंडल प्रभारी व पार्टी के सभी पदाधिकारीयों के साथ देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी का देश के नाम संबोधन सभी के साथ बैठकर सुना तथा क्षेत्र मे चल रहे चुनावी माहौल मे सभी कार्यकर्ता पार्टी के लिये जी-जान से लगे तथा पार्टी हित मे कार्य करे एवं साथ ही आने वाले चुनावी वर्ष 2022 को देखते हुये भी अभी से सभी कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों मे लगने का आह्वान किया।

इस अवसर पर परशुराम नगर के मंडल अध्यक्ष राजीव शर्मा,मंडल प्रभारी सुनील नागर, रूपेंद्र चौधरी ,संजीव शर्मा ,सभासद सतपाल शर्मा,बबलू शर्मा, सतीश जैन, दिनेश कठेरिया ,योगेंद्र पांचाल, कपिल शर्मा ,सुनील कुमार, कुलदीप गर्ग ,सनी पोरवाल सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
close