Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article


गाजियाबाद  की 14 जिला पंचायत सीटों पर 111 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

गाजियाबाद  की 14 जिला पंचायत सीटों पर 111 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
Credits: www.danikjagran.com


24x7 गाजियाबाद न्यूज़

जनपद गाजियाबाद में जिला पंचायत सदस्य की 14 सीटों पर पहले दिन ही 111 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। जिसमे वार्ड संख्या 10 की सीट पर चुनाव लड़ने के लिए 22 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है।


जिला पंचायत सदस्य वार्ड संख्या नामांकन दाखिल करने वालों की संख्या


वार्ड नंबर 1 - 13

वार्ड नंबर 2 - 3

वार्ड नंबर 3 - 9

वार्ड नंबर 4 - 7

वार्ड नंबर 5 - 6

वार्ड नंबर 6 - 4

वार्ड नंबर 7 - 5

वार्ड नंबर 8 - 9

वार्ड नंबर 9 - 10

वार्ड नंबर 10 - 22

वार्ड नंबर 11 - 2

वार्ड नंबर 12 - 7

वार्ड नंबर 13 - 3

वार्ड नंबर 14 - 11

यह भी पढ़े:- जिला पंचायत प्रत्याशी प्रदीप कसाना को मिला पूर्ण समर्थन

जिला पंचायत सदस्य के लिए नामांकन जिला मुख्यालय में स्थित उप जिलाधिकारी सदर देवेंद्र पाल सिंह की कोर्ट कमरा नंबर 128 में किया गया। इसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए। खुद जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय और डीआइजी अमित पाठक भी नामांकन प्रक्रिया के दौरान निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्होंने व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी की और शांतिपूर्ण तरीके से नामांकन संपन्न कराने के लिए निर्देश दिए। प्रत्याशी के साथ सिर्फ एक व्यक्ति को ही नामांकन कक्ष तक आने के अनुमति दी गई।


कमलेश चंद, अपर जिलाधिकारी (भू-अध्याप्ति) ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य के लिए पहले दिन 111 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। सुबह सवा 10 बजे पहले प्रत्याशी ने नामांकन किया।


आपको बता दें कि इससे पहले चालान जमा करने के लिए प्रत्याशी सुबह 6 बजे से ही बैंक पहुंचने लगे जिसके कारण कुछ देर के लिए भीड़ हुई। लोगों का कहना है कि अगर ब्लॉक स्तर पर चालान जमा करने की सुविधा जिला प्रशासन द्वारा मुहैया कराई जाती तो परेशानी कम होती।

close