देखिए वीडियो 👆
जिला पंचायत चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, उसी तरह से प्रत्याशियों की संख्या में बढ़ोतरी शरू हो रही है। इसी क्रम में जनपद गाजियाबाद के लोनी वार्ड नंबर 12 के अंतर्गत ग्राम जावली से एकल प्रबल दावेदार के तौर पर प्रदीप कसाना को चुनाव लड़ाने की घोषणा। ग्रामवासियो ने यह घोषणा ग्राम जावली में जनसभा कर की।
यह भी पढ़ें:-लोनी में हाईटेंशन लाइन का एंगल टूटने से टला बड़ा हादसा
ग्राम जावली में ग्रामवासियों द्वारा रविवार को एक जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा वार्ड 12 के पंचयात चुनाव को लेकर हुई। जनसभा में उपस्थित हजारो की संख्या में ग्राम वासियो ने गांव से उम्मीदवार प्रदीप कसाना के पक्ष में समर्थन करने का ऐलान किया। जनसैलाब के समर्थन को देखते हुए प्रदीप कसाना ने दोनों हाथ जोड़ कर सभी का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि वो कभी गांव समाज की किसी बात को नही गिरने देंगे, हर मुसीबत में कंधे से कंधा मिलाकर साथ रहेंगे, और क्षेत्र के विकास की तरफ हमेशा अग्रसर रहेंगे।
देखिये वीडियो 👇
इस दौरान मंच का संचालन मास्टर जिले सिंह ने किया। सभा मे उपस्थित निन्दर कसाना ने कहा कि चुनाव प्रदीप ही नही, गांव के हम सभी लोग लड़ रहे है। सुंदर बाबूजी ने कहा कि हम सभी को वार्ड 12 के अंतर्गत गाँवो में जाकर प्रदीप कसाना के पक्ष में वोट करने की अपील करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब जब एकता का क्षेत्र में नाम आया है तब तब गांव जावली का नाम उदाहरण के तौर पर आया है। हम सभी को एकजुट होकर प्रदीप कसाना को चुनाव लड़ना है।
विज्ञापन
इस दौरान सभा मे मुख्य रूप से सूबेदार जयपाल सिंह, श्रीराम कसाना, श्रीचंद मास्टर, देवेंद्र मुखिया, चहतराम कसाना, लीलू भैया, पप्पू प्रधान, लीलू पहलवान, अधिवक्ता महकार कसाना, मनोज कसाना कॉन्ट्रेक्टर, सत्ते कसाना कॉन्ट्रेक्टर, अधिवक्ता सोनू, अनिल मास्टर, बिट्टू कसाना, सुखवीर सिंह कसाना, इंजीनियर हेमवीर कसाना, सुन्दर त्यागी, अनिल चपराना, देवेंद्र पहलवान, दीपक आर्य, डॉ सुंदर कसाना, आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
आपको यहाँ बता दे कि प्रदीप कसाना के लिए चुनाव लड़कर जीतना कोई बड़ी बात नही है। प्रदीप कसाना राजनीति के मंझे हुए खिलाड़ी। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा विजय सिंह पथिक एवं के.आर. इंटर कॉलेज से ली है और स्नातक की पढ़ाई दिल्ली से करने के बाद परास्नातक की पढ़ाई जनपद के मशहूर शम्भूदयाल कॉलेज से की है। इस दौरान उन्होंने कॉलेज का छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 98 % वोट पाकर छात्रों का प्रतिनिधित्व भी किया है। वर्तमान में M-Phil की पढ़ाई मेरठ की चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से कर रहे है।

