Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

गनौली गांव के निर्दलीय प्रत्याशी को मिला पूर्ण रुप से समर्थन


देखिए वीडियो 👆
24x7 गाजियाबाद न्यूज़
लोनी के गनौली गाँव से प्रधान प्रत्याशी इन्दर फौजी कर रहे घर घर जाकर जन सम्पर्क और उनको मिल रहा है पूरे गाँव से पूर्ण समर्थन। निर्दलीय प्रत्याशी इंदर फौजी ने गाँव मे स्कूल, बुजुर्गों की पेंशन, हॉस्पिटल, पार्क जैसी, आदि समस्या दूर करने की बात कही।

गनौली गांव से प्रधानी पद के निर्दलीय उम्मीदवार इंडियन एयरफोर्स से रिटायर्ड इन्दर बंसल उर्फ इन्दर फौजी चुनाव लड़ रहे हैं। निर्दलीय प्रत्याशी इन्दर फौजी का कहना है पिछले प्रधानों की तरह मैं अपना घर नहीं भरूँगा बल्कि जनता की सेवा में संपूर्ण रूप से हर समय तत्पर रहूंगा।
विज्ञापन
प्रत्याशी इन्दर फौजी का कहना है अगर गाँव की जनता ने साथ दिया तो गाँव का नक्शा बदल देंगे। गाँव में स्कूल, हॉस्पिटल बुजुर्गों की पेंशन, पार्क व आदि समस्या को दूर कर देंगे। 

गाँव की एक जन सभा मे पहुँचे बी डी सी प्रत्याशी अशोक, बॉबी प्रधान, महेंद्र वकील, कुलदीप दरोगा, सतीश, सुरेंद्र मास्टर रूप चंद, सत्तू पहलवान, लाला गुर्जर, आदि लोगो ने सम्पूर्ण रूप से जीत दिलाने का दिया आश्वासन। वही गाँव के बुजुर्गो ने आशीर्वाद देते हुये कहा अबकी बार इन्दर फौजी ही हमारे प्रधान होंगे।
close