"लोनी मे बरस रहा भक्ति का रस"
24x7 गाजियाबाद न्यूज़
लोनी के बुद्ध नगर शिव लाल दुर्गा मन्दिर पर रविवार से गौ सेवक अंशु पहलवान के सहयोग से श्रीमद् भागवत कथा का बहुत सुन्दर आयोजन किया जा रहा है। जिसमे बृहस्पतिवार को नगर पालिका अध्यक्ष रंजीता धामा ने पहुंचकर आशीर्वाद लिया। कॉलोनी वासियों ने धूमधाम से पालिकाध्यक्ष का स्वागत किया।
लोनी में गौ सेवक अंशु पहलवान के सहयोग द्वारा पिछले 4 दिनों से चल रही श्रीमद् भागवत कथा मे बृहस्पतिवार भारतीय जनता पार्टी की लोनी नगरपालिका अध्यक्ष रंजीता धामा भी भक्तों के बीच पंडाल मे पँहुची तथा आशीर्वाद लिया। कालोनीवासियों ने रंजीता धामा का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। रंजीता धामा ने भी कथा व्यास आचार्य अमित मिश्रा को माला पहनाकर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
लोनी नगरपालिका अध्यक्ष ने भगवान के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा सभी को संबोधित करते हुये कहा कि हमारी लोनी बहुत ही भले लोगों की लोनी है जँहा के लोग बहुत ही धार्मिक व कर्मशील है हमेशा अच्छे कर्म करते हैं एवं धार्मिक कार्यों मे लगे रहते हैं मुझे भी अक्सर इस तरह के धार्मिक आयोजनों मे जाने का अवसर मिलता है जिससे मै भी धर्मलाभ उठाती हूँ।
विज्ञापन
पंडाल मे आचार्य अमित मिश्रा के दूारा बहुत ही सुन्दर तरीके से श्रीमद् भागवत कथा का वाचन भक्तों के बीच किया जा रहा है लोग भक्ति रस मे डूबकर ईस्वरीय आराधना मे लगे हुये हैं ये देखकर बहुत अच्छा लगता है कि बडी संख्या मे मातायें व बहने इस तरह के धार्मिक आयोजनों मे आती है जिससे वो बच्चों को भी बेहद अच्छी-अच्छी जानकारी परिवार तक ले जाती है तथा घर के छोटे बच्चों को धर्म के विषय मे सिखाती है तथा विभिन्न प्रकार के रोचक व प्रेरक प्रसंगों से बच्चों का मार्गदर्शन करती है।
यह भी पढ़ें:- गाजियाबाद है लगा रात्रि कर्फ्यू
इस अवसर पर आचार्य अमित मिश्रा, गौ सेवक अंशु पहलवान, संतोष गुप्ता, राम यादव, विश्वनाथ गुप्ता, विनोद, उमेश चौहान, कन्हैया चौधरी, बबीता, उषा देवी, कल्पना, सुधा, पुष्पा देवी, बाबी चौधरी, सुमन गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या मे कालोनी वासी भक्त उपस्थित रहे।


