मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चार लुटेरों को किया गिरफ्तार दो फरार
तमंचा चाकू कारतूस एवं 51 हजार रुपए बरामद
चार लुटेरों को पुलिस ने भेजा जेल
लोनी। प्रमोद गर्ग
मुखबिर की सूचना पर थाना ट्रॉनिका सिटी पुलिस ने आवास विकास के पास सपना चौक से चार लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कड़ी पूछताछ में लुटेरों ने बताया कि अलफलाह मस्जिद के पास से मोटरसाइकिल एक स्कूटी लगभग 51 हजार रुपए लूटे थे लेकिन टूटा हुआ सारा सामान पुलिस ने उनकी निशानदेही पर बरामद कर लिया हैं।
थाना प्रभारी उमेश सिंह पवार ने बताया कि पुलिस टीम आवास विकास सपना चौराहा पर चेकिंग कर रही थी इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि सामने से जो बाइक आ रही है दोनों लुटेरे हैं इन्होंने कई लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस तत्काल मुस्तैद हो गई और जैसे ही मोटरसाइकिल पुलिस के पास पहुंची पुलिस ने धर दबोचा लेकिन पीछे से स्कूटी सवार दो और उनके साथी आ धमके तथा उन्होंने अपने साथियों को पुलिस के गिरफ्त में देखकर पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया पुलिस ने अतिरिक्त बल का प्रयोग कर चारों को गिरफ्तार कर लिया तथा मोटरसाइकिल स्कूटी भी हिरासत में ले ली। जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने लूट की कई घटनाओं का उजागर किया। उनकी तलाशी में पुलिस ने 50600 रुपए तथा दो तमंचा एक चाकू दो जिंदा कारतूस बरामद किए।
यह भी पढ़े:- लोनी में धूमधाम से मनाई गई महर्षि कश्यप की जयंती
थाना प्रभारी का कहना है कि यह चारों शातिर किस्म के लुटेरे हैं और कई लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। इनके नाम विकास बैंसला पुत्र जितेंद्र बैंसला निवासी दिल्ली करावल नगर, हर्ष और हरिओम गिरी पुत्र राजीव कुमार दयालपुर खजूरी दिल्ली दीपक पुत्र प्रेम कुमार निवासी अल्मोड़ा उत्तराखंड हाल पता दिल्ली तथा चौथा लूटेरा चंकी उर्फ विशाल पुत्र राजेंद्र दिल्ली करावल नगर लगभग सभी लुटेरे दिल्ली के ही निवासी हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है तथा उनके अन्य साथियों की तलाश जारी है। अभी दो लुटेरे पुलिस की गिरफ्त से फरार हैं। जिनके नाम विक्कू उर्फ विकास दिल्ली करावल नगर अभिषेक पुत्र अशोक करावल नगर दिल्ली को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस मुस्तैदी से कार्यरत है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

