लोनी में धूमधाम से मनाई गई महर्षि कश्यप जयंती-जितेंद्र कश्यप
24x7 गाजियाबाद न्यूज़
रविवार को लोनी में कश्यप एकता क्रांति मिशन के तत्वावधान में नाईपुरा बिजली घर 100 फुटा पर गोत्राचार्य महर्षि कश्यप मुनि के जन्मोत्सव का भव्य एवं पूरे विधि विधान के साथ आयोजन किया गया।
कार्यक्रम वरिष्ठ समाजसेवी धर्मवीर कश्यप की अध्यक्षता में किया गया। मंच संचालनकर्ता जितेंद्र कश्यप रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश गौड़ कश्यप, विधायक नंदकिशोर गुर्जर रहे।
विशिष्ट अतिथियों में डॉ प्रमेंद्र जांगड़ा, रामगोपाल कश्यप, धर्मपाल कश्यप पंडित ललित शर्मा, अभयराम कश्यप, मामराज प्रधान, एडवोकेट रमेश कश्यप, हिमांशु लोहरा, सुखबीर मास्टर, रामकुमार मास्टर, अनिल मास्टर कश्यप की उपस्थिति रही।
सर्वप्रथम मुख्य अतिथि और कश्यप समाज के प्रबुद्ध लोगों द्वारा महर्षि कश्यप ऋषि और महाराज निषाद राज के चित्र के सम्मुख माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर नमन किया गया।
यह भी पढ़े:- जिला पंचायत प्रत्याशी प्रदीप कसाना को मिला पूर्ण समर्थन
इसके बाद सामाजिक संगठन कश्यप एकता क्रांति मिशन के जिला अध्यक्ष जितेंद्र कश्यप व उनकी समस्त टीम द्वारा मंच पर आसीन सभी अतिथियों को माला, पगड़ी पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि रमेश गौड कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि महर्षि कश्यप को ऋषि-मुनियों में श्रेष्ठ माना गया है। संपूर्ण सृष्टि के सृजन में दिए गए उनके योगदान का वर्णन वेदों, पुराणों, स्मृतियों, उपनिषदों एवं अनेक धार्मिक साहित्यों में मिलता है। गोत्राचार्य कश्यप मुनि के आदर्शों को अंगीकार कर समाज को संगठित कर आगे बढ़ना चाहिए। कश्यप जी ने समाज के युवाओं को नशाखोरी से दूर व शिक्षा पर ध्यान न एकजुटता पर ध्यान देने के लिए आग्रह किया।
इस अवसर पर विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने भी सृष्टि रचयिता भगवान महर्षि कश्यप जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि महर्षि कश्यप ऋषि सप्तऋषियों में श्रेष्ठ ऋषि माने जाते हैं और सृष्टि की संरचना उनके द्वारा की गई थी। नंदकिशोर गुर्जर ने केवट द्वारा श्री राम जी को नदी पार कराने व कश्यप गोत्र के बारे मे बताया। कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों ने अपने अपने तरीके से समाज हित की बात रखते हुए लोगों को संबोधित किया।
इस मौके पर मुख्य रूप से कश्यप एकता क्रांति मिशन के जिलाध्यक्ष व भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री जितेंद्र कश्यप, लोनी विधानसभा अध्यक्ष सोनू कश्यप, जिला मीडिया प्रभारी अवधेश कश्यप, जिला महासचिव राकेश कश्यप, संरक्षक संजीव कश्यप, बिजेंद्र कश्यप, सुरेंद्र कश्यप, सौरव कश्यप, लोकेश कश्यप, पिंकू कश्यप, बाबूराम कश्यप, नरेंद्र कश्यप, ओमबीर कश्यप, अमित कश्यप, लोकेंद्र कश्यप, सुनील फौजी समेत हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।



