पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार कर भेजा जेल-तमंचा चाकू व कारतूस बरामद।
24x7 गाजियाबाद न्यूज़
लोनी, प्रमोद गर्ग
एसएसपी गाजियाबाद द्वारा चलाए जा रहे वाहन चेकिंग व अपराधियों की धर पकड़ के तहत बार्डर थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान तीन शातिर वाहन चोर चोरी की मोटरसाइकिल के साथ धर दबोचे। पुलिस ने तीनों से कडाई से पूंछताछ की तो चोरों ने बताया कि यह मोटर साईकिल दिल्ली से चुराई थी। चोरों की तलाशी ली गई तो तमंचा कारतूस व चाकू भी बरामद हुआ है।
थाना प्रभारी विश्वजीत सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह लगभग साढे आठ बजे कप्तान साहब के निर्देशन से पुलिस टीम गुलाब वाटिका चौकी के सामने मेट्रो के नीचे वाहन चेकिंग कर रही थी कुछ ही दूर पर एक मोटर साइकिल पर सवार तीन युवक दिखाई दिए पुलिस ने उन्हे पकड़ लिया और पूंछताछ की तो तीनों ने अपने नाम मुकेश उर्फ डोल्ची पुत्र राकेश निवासी बलराम नगर लोनी, इस्लाम पुत्र हिमायत खां निवासी सीलमपुर दिल्ली तथा आमिर पुत्र यामीन निवासी कविता सिनेमा बार्डर थाना लोनी बताए।
यह भी पढ़े:-किसान नेता राकेश टिकैत पहुंचे पूर्व विधायक मदन भैया के आवास पर
तीनों शातिर वाहन चोर निकले चोरों ने बताया कि उन्होने यह बाइक दिल्ली के जीटीबी अस्पताल से छह माह पूर्व में चुराई थी। छोटे मोटे पुरजे तो कवाडी को बेंच दिए थे आज बाइक को दिल्ली ले जा रहे थे कवाडी को बेंचने कि पुलिस ने पकड़ लिया। चोर शातिर किस्म के हैं और उनके पास से एक तमंचा दो जिंदा कारतूस तथा दो चाकू भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया है।
देखिए वीडियो पूर्व विधायक मदन भैया और किसान नेता राकेश टिकैत की मुलाकात 👇
