Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

 

परमहंस विहार गेट वार्ड नं 9 स्थित फ्यूचर कंप्यूटर एजुकेशन के डायरेक्टर पंडित मोहित शर्मा ने निज संस्थान पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमे नगर पालिका अध्यक्ष रंजीता धामा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

परमहंस विहार गेट वार्ड नं 9 स्थित फ्यूचर कंप्यूटर एजुकेशन में कार्यक्रम आयोजन


24x7 गाजियाबाद न्यूज़ प्रमोद गर्ग

लोनी के परमहंस विहार स्थित फ्यूचर कंप्यूटर एजुकेशन संस्थान द्वारा बृहस्पतिवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे भारतीय जनता पार्टी की लोनी नगरपालिका अध्यक्ष रंजीता धामा मुख्य अतिथि के रूप में पँहुची ।


परमहंस विहार गेट वार्ड नं 9 स्थित फ्यूचर कंप्यूटर एजुकेशन में कार्यक्रम आयोजन

संस्थान के डायरेक्टर पंडित मोहित शर्मा व कालोनीवासियों ने रंजीता धामा का फूल-माला पहनाकर व बुके देकर स्वागत किया। लोनी नगरपालिका अध्यक्ष रंजीता धामा ने कार्यक्रम मे उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुये कहा कि पहली अप्रैल को आज से शुरू बजट और हमारे सरकारी कार्य शुरू करने के उपलक्ष में और हमारे भारतवर्ष की जो शुरुआत की है जिससे हमारे सभी प्रकार के खाते और बजट लागू होता है और अपने भारतवर्ष की सभी उपलब्धियां बताई तथा तेजी से बदल रही भारत देश की राजनीतिक व सामाजिक परिस्थितियों से विधार्थीयों को अवगत कराया।


इस अवसर पर समाजसेवी पंडित नितिन शर्मा, पंडित गौरी शंकर, देवेन्द्र भंडारी, रजनी शर्मा, जितेन्द्र कुमार सहित सैकड़ों की संख्या मे इंस्टीटयूट के छात्र व छात्राएं उपस्थित रही।

यह भी पढ़े:-किसान नेता राकेश टिकैत पहुंचे पूर्व विधायक मदन भैया के आवास पर

close