24x7 गाजियाबाद न्यूज़
लोनी के एक और ऑटो चालक राहुल राठौर ने ईमानदारी की मिसाल पेश की। दिल्ली की महिला के ऑटो में छूटे पर्स को लोनी के ऑटो चालक ने पुलिस और समिति की मदद से वापिस किया। पर्स में जरूरी कागजात सहित नकदी भी थी।
पटपड़गंज दिल्ली की रहने वाली जैनब नाम की एक महिला लोनी तिराहे से यूपी एनसीआर ऑटो में बैठकर शाहदरा पहुंची जहां जल्द बाजी में उक्त महिला का बैग गलती से ऑटो में छूट गया। जिसमें तकरीबन 10200 रुपए और हॉस्पिटल के कीमती कागज आदि मौजूद थे। उक्त महिला ने शाहदरा पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत दर्ज कराई।
शाहदरा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छानबीन शुरू की ओर सीसीटीवी कैमरे में ऑटो पर लिखे यूनिक कोड नंबर मिल गया जिसके बाद शाहदरा पुलिस कॉन्स्टेबल योगेन्द्र सिंह महोदय ने ऑटो यूनियन सर्व धर्म संगम सेवा समिति के महासचिव मोहम्मद रिजवान जी से संपर्क किया और महिला का बैग तलाशने में सहयोग मांगा।
देखिए वीडियो पूर्व विधायक मदन भैया और किसान नेता राकेश टिकैत की मुलाकात 👇
समिति महासचिव मोहम्मद रिजवान ने तत्काल यूनिक नंबर की डिटेल निकलवाई और ऑटो चालक से संपर्क किया। चालक से संपर्क होने के बाद मालूम हुआ कि जिस ऑटो मैं महिला का बैग छूटा है इसकी जानकारी ऑटो चालक को भी नहीं थी। चालक से बात होने के बाद चालक पार्किंग में गया और ऑटो की सीट के पीछे चेक किया तो बैग सीट के पीछे ही रखा हुआ था। उसके बाद ऑटो चालक और ऑटो यूनियन सर्व धर्म संगम सेवा समिति के कोषाध्यक्ष शद्दन सिद्दीकी महोदय शाहदरा पुलिस स्टेशन पहुंचकर महिला को बैग में मौजूद सभी कीमती सामान व 10200 रुपए सहित बैग वापिस कर दिया गया।
बैग मिलने के बाद उक्त महिला का चेहरा खुशी से खिल उठा और शाहदरा पुलिस ने ऑटो चालक राहुल राठौर एवम् ऑटो यूनियन सर्व धर्म संगम सेवा समिति की तारीफ करते हुए कहां कि ऑटो यूनियन बहुत अच्छा कार्य कर रही हैं।
