Loni में पति ने पत्नी की चाकू मार की हत्या
कोतवाली क्षेत्र की विकास नगर कालोनी में शनिवार सुबह आपसी झगड़े के दौरान पति ने पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद पति ने आत्महत्या का प्रयास किया। आरोपित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस मृतका का शव पोस्टमार्टम को भेजकर आरोपित पति के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
लोनी। विकास नगर कालोनी में आटो चालक आनंद परिवार के साथ रहता है। उसके परिवार में पत्नी गीता 42 और तीन बेटे हैं। पड़ोसियों की माने तो आनंद नशे का आदि है। इसके चलते दंपती में अक्सर विवाद होता था। साप्ताहिक लाकडाउन के कारण शनिवार को परिवार के सभी सदस्य घर पर मौजूद थे। करीब 11 बजे नशा करने से मना करने पर दंपती के बीच कहासुनी हुई।
यह भी पढ़ें:-कोरोना रिपोर्ट के नाम पर लैब संचालक कर रहे हैं खेल
इस दौरान आनंद ने गीता के पेट में चाकू से वार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित पति ने अपने पेट में भी चाकू मार लिया। शोर सुनकर बेटे मौके पर पहुंचे। बेटों ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उपचार के दौरान गीता की मौत हो गई।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। मृतका के बेटे की तहरीर पर आरोपित आनंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज भेजा जाएगा।
