भाजपा के जिलाध्यक्ष ने लोनी विधानसभा क्षेत्र में सेवा ही संगठन अभियान को लेकर किया संगठनात्मक दौरा।
24x7 गाजियाबाद
भाजपा जिला गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल का लोनी विधानसभा क्षेत्र में सेवा ही संगठन अभियान को लेकर संगठनात्मक दौरा कर पार्टी कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश देते हुए पूर्ण सहयोग करने को कहा।
भाजपा के जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल ने सोमवार को लोनी विधानसभा में सरकार द्वारा बनाये गए कोविड-19 के सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए देहात मंडल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंडौला में कोविड वैक्सीनेशन व टेस्टिंग सैन्टर का निरिक्षण किया तथा वहां के डाक्टरों से कोविड 19 के लिए हो रहे टीकाकरण के बारे में जानकारी प्राप्त कर पार्टी कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश देते हुए पूर्ण सहयोग करने को कहा। तदुपरांत जिला मंत्री राहुल बैसला द्वारा संचालित भोजन वितरण कार्यक्रम में जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट वितरित किए।
यह भी पढ़े:-लोनी थाने में खड़ी गाड़ियां होंगे नीलाम, आप भी ले सकते हैं नीलामी में हिस्सा।
वहीं कारवां बैंकट हॉल पाभी में भाजपा गाजियाबाद के जिला पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक कर कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनते हुए कहा कि देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा कोविड महामारी में अतुलनीय योजनाओं के द्वारा जैसे कि प्रत्येक गरीब मजदूर परिवार को निशुल्क राशन देना, प्रदेश में 18+ से ऊपर के आयुवर्ग के लोगो को कोविड-19 टीकाकरण करना व टेस्टिंग संख्याओं को बड़ा कर अधिक लोगो को लाभ दिलाना ओर कोरोना को हरा कर जल्द से जल्द स्वस्थ प्रदेश बनाना है। इस लिए पार्टी संघठन द्वारा सेवा ही संगठन अभियान की शुरुआत की है इस मे सभी कार्यकर्ताओं को सहभागिता निभानी है। इस के बाद सभी मंडल अध्यक्षों को साबुन मास्क व सैनेटाईजर के पैकेट देकर बूथ स्तर तक पहुंचाने को कहा। साथ ही जिला अध्यक्ष ने पूरी टीम के साथ लोनी इन्टर कालेज व इन्द्रापुरी के वैक्सीनेशन सैन्टरों पर जाकर निरिक्षण किया।
इस दौरान मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष रामकुमार त्यागी, निशा सिंह, जिला महामंत्री व सयोजक सेवा ही संघठन अभियान राजेन्द्र बाल्मीकि, जिला मंत्री आकाश गौतम, राहुल बैसला, अश्वनी कुमार, डाक्टर सुदेश भारद्वाज, जिला मिडिया प्रभारी धजय खारी, मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार, राहुल बैसला, राजीव शर्मा,परविंदर गुर्जर सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

