Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

बदहाल लोनी: सड़क पर लगाकर धान कॉलोनीवासियों ने खींचा ध्यान


बदहाल लोनी: सड़क पर लगाकर धान कॉलोनीवासियों ने खींचा ध्यान

24x7 ग़ाज़ियाबाद न्यूज़
ग़ाज़ियाबाद के लोनी क्षेत्र जहाँ क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि अपने हर सम्मेलन/भाषण में लोनी में विकास की गंगा बहाने का जिक्र करते है। वहीं अशोक विहार वार्ड 50 व 47 के मुख्य रास्ते बदहाली बयां कर रहे है। कुछ दिन पूर्व हुई बरसात आए लगे पानी मे गलियाँ दलदल में तब्दील हो गई है। जिसपर प्रतिक्रिया स्वरूप कॉलोनीवासियों ने धान बोकर विरोध जताया।

लोनी।। खिदमत ए अवाम युवा समिति के राष्ट्रीय महासचिव नोशाद सैफ़ी के नेतृत्व में अशोक विहार वार्ड 47 व 50 के लोगो ने कॉलोनी के दलदल में तब्दील हुए मुख्य मार्ग पर जलनिकासी, खड़ंजा आदि की सुविधा ना होने पर विरोध जताते हुए स्वयं धान लगाए।
नोशाद सैफ़ी ने बताया कि केंद्र में व राज्य में भाजपा सरकार होने के बावजूद भी लोनी के हालत बेकार हो रहे हैं। कॉलोनी का मुख्य मार्ग होने के बावजूद भी सड़क आजतक बन नही पाई है, जिससे स्थानीय लोगों ने धान बोकर कर अपना विरोध जताया।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार का 4 वर्ष होने के बावजूद भी कॉलोनियों में विकास नहीं दिख रहा। इस रास्ते पर एक तरफ दिल्ली सहारनपुर रोड दूसरे छोर पर गढ़ी रोड जिस पर सैकड़ो कॉलोनिया व दर्जनों गांव को रास्ता जाता है। इस रास्ते पर शमशान घाट, कब्रिस्तान, दो मंदिर व मस्जिद, व दो स्कूल है, फिर भी इस रास्ते की कोई सुध लेने वाला नही है। इस मौके पर सैकड़ो कॉलोनी वासी मौजूद रहे।
close