लिफ्ट गिरने से 4 मजदूर घायल एक की हालत गंभीर
![]() |
सौजन्य से सोशल मीडिया |
साहिबाबाद।। साइट 4 औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फेयर डील कार्स प्राइवेट लिमिटेड नाम के एक मारुति कार वर्कशॉप में लिफ्ट गिरने से 4 मजदूर घायल हो गए। घायलों को यशोदा सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल कौशांबी में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक की हालत गंभीर है।
![]() |
सौजन्य से सोशल मीडिया |
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्लाट संख्या 12/67 में फेयर डील कार्स प्राइवेट लिमिटेड नाम का कार मरम्मत का वर्कशॉप है। जिसमें मारुति कारों की मरम्मत की जाती है। बुधवार की सुबह के करीब 11:30 बजे वर्कशॉप की लिफ्ट तीसरी मंजिल से गिरने का हादसा हुआ। 4 श्रमिक गौरव 26, नावेद 28, बृजभूषण 37 और सुनील 25 एक कार को लेकर लिफ्ट से आ रहे थे। तभी लिफ्ट धड़ाम से नीचे गिर गई और उसमें चारों श्रमिक घायल हो गए। सभी घायलों को यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशांबी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। जिसमें सुनील की हालत सबसे ज्यादा खराब है। उसे मल्टीपल फ्रैक्चर हुए हैं।
![]() |
सोजन्य से सोशल मीडिया |
यह भी पढ़ें:- अवैध निर्माण वाली बिल्डिंगों पर लगी है सील अंदर बसते जा रहे लोग
थानाध्यक्ष लिंक रोड रण सिंह ने बताया कि घटना सवेरे 11:30 बजे की है सभी मजदूरों को दोपहर 12:10 बजे के करीब यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। लिफ्ट कैसे गिरी इसकी जांच कराई जा रही है। इस मामले में अभी कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन



