भाजपा गाजियाबाद जिला अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य परमिता कसाना का जताया आभार
भारतीय जनता पार्टी गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने वार्ड नंबर 12 से निर्दलीय सदस्य जीतकर आई परमिता कसाना पत्नी प्रदीप कसाना द्वारा भाजपा को जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में पत्र लिखकर समर्थन करने पर आभार प्रकट किया है।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की रिती-नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में आस्था रखते हुए भाजपा द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए घोषित प्रत्याशी ममता त्यागी को समर्थन करने पर हम उनके इस निर्णय का स्वागत करते हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष निश्चित रूप से ममता त्यागी ही बनेंगीं।
जिला अध्यक्ष ने बताया कि अन्य दलों के लगभग 8 जिला पंचायत सदस्य हमारे संपर्क में हैं जो पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर भाजपा को सपोर्ट कर अपना वोट करेंगे। हम पूर्ण रूप से आश्वस्त हैं कि जिला पंचायत अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी का ही बनेगा।
विज्ञापन



