लोनी में रूद्र वाहिनी सेना संगठन में विशेष मुद्दों पर की चर्चा
संगठन की ओर से रविवार को बैठक रखी गई जिसमें जिला एवम् नगर को लेकर कुछ विशेष मुद्दों पर चर्चा करी गई यहां उपस्थित सभी सदस्यों ने अपनी अपनी राय व्यक्त की। जिससे संगठन को मजबूती मिल सके।
लोनी में रूद्र सेना वाहिनी संगठन की इस बैठक में विशेषतय नगर की टीम को आगे की कार्यकारिणी का मार्गदर्शन किया गया। जिससे नगर अध्यक्ष सत्यनारायण वर्मा ने सभी का आभार जताते हुए धन्यवाद किया और संगठन को आगे की ओर बढ़ाने का दृढ़ निश्चय किया। संगठन ने आए हुए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अक्षय सोलंकी, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सिंह राजभर, दीपक ठाकुर, अनिल गुप्ता, कृष्ण कुमार वर्मा, सत्यनारायण वर्मा, रिशब, कुणाल गिरी एवं अन्य कई सदस्य उपस्थित रहे।