लोनी नगर पालिका में सफाई के खिलाफ उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।
- नगरपालिका क्षेत्र में सफाई के नाम पर किये जा रहे भ्रष्टाचार को लेकर सोपा ज्ञापन।
- जनहित में शुरू किए जाएंगे विरोध-प्रदर्शन,-सुशील श्रीवास्तव अध्यक्ष प्रवासी विकास मंच।
लोनी। प्रमोद गर्ग
लोनी नगर पालिका क्षेत्र से प्रवासी विकास मंच के अध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव के नेतृत्व में लोनी उपजिलाधिकारी को नगरपालिका क्षेत्र में सफाई के नाम पर किये जा रहे भ्रष्टाचार को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। उपजिलाधिकारी ने मामलें में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
लोनी उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए प्रवासी विकास मंच के अध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव ने कहा लोनी नगर पालिका परिषद में सफाई के नाम पर कीीी जा रही खानापूर्ति के विरुद्ध उचित सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए। क्योंकि लोनी नगर पालिका क्षेत्र प्रदेश की सबसे बड़ी नगर पालिका है।एक बड़ी जनसंख्या यहां निवास करती है। बावजूद इसके क्षेत्र की सफाई व्यवस्था निरंतर चौपट रही है।
क्षेत्र में कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां नहीं आती। नालियों की सफाई न होने से जल जमाव बना रहता है।लोनी नगर पालिका क्षेत्र के कई वार्डों में कूड़े का अंबार लगा हुआ है।खाली प्लॉटों में गंदा पानी एकत्रित हो रहा है। इन पर सख्त कार्यवाही कर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवाई जाए। नगरपालिका परिषद में संविदा, ठेके पर कार्यरत सभी कर्मचारियों की सूची सार्वजनिक की जाए। नगरपालिका परिषद में कूड़ा उठाने में लगे हुए ट्रैक्टरों के नंबर सहित सूची सार्वजनिक की जाए।जिससे हो रहे भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके,पूर्व में भी संगठन द्वारा आपको इस संबन्ध में अवगत कराया गया था। लेकिन स्थिति सुधरी नहीं है।ऊपर के बिंदुओं को ध्यान में रखकर लोनी में नगर पालिका में भ्रष्टाचार पर कार्यवाही नहीं होती है। तो संगठन तहसील और नगरपालिका का घेराव कर, धरना-प्रदर्शन करने पर मजबूर होगा।
इस मौके पर नगर प्रचार प्रमुख अमित गुप्ता,नगर मंत्री दिलीप कुमार,वार्ड अध्यक्ष विवेक कश्यप, गौरव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन



