लोनी उपजिलाधिकारी शुभांगी शुक्ला ने हिंदुस्तान गाइडेंस संस्था के साथ किया पौधारोपण
गाजियाबाद।। लोनी नगर पालिका में हिंदुस्तान गाइडेंस संस्था बच्चों ने ने आज लोनी उपजिलाधिकारी के साथ पौधारोपण किया। देश में फैली वैश्विक महामारी करोना महामारी से जूझ रहे लोगों को ऑक्सीजन ना मिलने के कारण उनकी मौत हो गई थी। ऐसे में अब हिंदुस्तान गाइडेंस संस्था के बच्चों ने प्रण लिया है कि लोनी के अंदर 1 लाख से अधिक पौधे लगाएंगे।
लोनी नगर पालिका परिषद बुधवार को हिंदुस्तान गाइडेंस के बच्चो लोनी के उप जिलाधकारी शुभांगी शुक्ला के साथ पौधारोपण किया। हिंदुस्तान गाइडेंस संस्था के बच्चों ने बताया कि उन्हें उनकी संस्था की तरफ से लोनी में एक हफ्ते के अंदर 1 लाख पौधे लगाने का प्रोजेक्ट दिया गया है। ऐसे में बच्चों ने भी इसमें रुचि दिखाते हुए बताया कि वह एक लाख से अधिक पौधे लगाने का कार्य करेंगे।
यह भी पढ़ें:- अवैध निर्माण वाली बिल्डिंगों पर लगी है सील अंदर बसते जा रहे लोग
लोनी की उप जिलाधिकारी शुभांगी शुक्ला ने जनता से अपील की है कि सभी लोग ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने का कार्य करें। जिससे हमें लोगो को ऑक्सीजन की कमी ना हो सके और जो देश में हालात ऑक्सीजन की कमी से बिगड़ते दिखे हैं, वो फिर से न देखने को मिले। हमने जो तस्वीर देखी वो आगे न देखनी पड़े। इसलिए हम सभी को वृक्ष लगाने में हिसा लेना चाहिए जिससे हमें ऑक्सीजन की कमी ना हो सके।
विज्ञापन



