Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

पेंट और वार्निश बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग


पेंट और बारिश बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग

24x7 गाजियाबाद न्यूज

साहिबाबाद। प्रमोद गर्ग
साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट-चार स्थित एक पेंट की फैक्ट्री में बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग में फंसे 12 कर्मचारियों और ज्वलनशील रसायनों के ड्रमों को बाहर निकाला। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कोई जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक जांच में आया है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी है।

साइट - चार साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र में सतनाम सिंह की जनता पेंट मार्ट के नाम से पेंट व वार्निश बनाने की फैक्ट्री है। बृहस्पतिवार को करीब एक दर्जन कर्मचारी उसमें काम कर रहे थे। शाम करीब चार बजे फैक्ट्री में आग लग गई। देखते-देखते आग की लपटें आसमान छूने लगीं। पड़ोस में स्थित आरजे मेटल फेर्मिंग नामक फैक्ट्री भी आग की चपेट में आ गई। 
सूचना पर अग्निशमनकर्मी छह गाड़ियों के साथ पहुंचे और करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से पेंट फैक्ट्री की शेड पूरी तरह से जलकर गिर गई। पड़ोस की फैक्ट्री की छत पर रखी पानी की दो टंकी भी जल गई। आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। 

मुख्य अग्निशमन अधिकारी गाजियाबाद सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
close