भारतीय जनता पार्टी जिला गाजियाबाद ने विधानसभाओं के सभी मंडल स्तर पर मीडिया प्रभारी घोषित किए।
24x7 Ghaziabad News
भारतीय जनता पार्टी जिला गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल द्वारा जिले के सभी 11 मंडलों पर मीडिया प्रभारी घोषित कर सूची जारी कर जिलाध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त मंडल मीडिया प्रभारियों को बधाई दी।
जहां लोनी विधानसभा के लोनी देहात मंडल में बसंत गुर्जर, बलराम नगर मंडल में सुनील बंसल, परशुराम नगर मंडल में सोनू कश्यप, संगम विहार मंडल में अभिषेक शर्मा, राम विहार मंडल में प्रविन्द्र कुमार को मंडल अध्यक्षों की संस्तुति पर मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
वहीं मोदीनगर विधानसभा के मोदीनगर शहर मंडल में प्रेमचंद प्रजापति, मोदीनगर देहात मंडल में अंकित त्यागी, सीकरी महामाया मंडल में यश भारद्वाज। भोजपुर मंडल में धीरज बिद्यापुर तथा धौलाना विधानसभा क्षेत्र से जलालाबाद मंडल में अनीता चंदेला। डासना मंडल में हर्ष प्रधान को भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
जिला मीडिया प्रभारी धजय खारी ने बताया कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए पार्टी ने मंडल स्तर पर भी मीडिया प्रभारी की रचना बनाई है। जिसमें पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को मंडल अध्यक्षों की संस्तुति पर मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी को पूरा विश्वास है कि सभी घोषित मीडिया प्रभारी अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे।
भारतीय जनता पार्टी गाजियाबाद के ब्लाक प्रमुख पद हेतु प्रत्याशियों की सूची घोषित
भारतीय जनता पार्टी गाजियाबाद ने लोनी ब्लॉक से पार्टी ने ब्लाक प्रमुख पद के लिए वंदना धर्मपत्नी कोमल गुर्जर तथा भोजपुर ब्लाक से सुचेता सिंह, एवं रजापुर ब्लाक से मीनू चौधरी को प्रत्याशी घोषित किया है।
जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल ने बताया कि पार्टी के सभी प्रत्याशी पूर्ण बहुमत से जीतकर आएंगे। हम पूरी तरह से आश्वस्त हैं। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के घोषित ब्लाक प्रमुख प्रत्याशियों को जीत की शुभकामनाएं दी।



