Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

भारतीय जनता पार्टी गाजियाबाद के ब्लाक प्रमुख पदों के लिए प्रत्याशियों ने किया नामांकन

भारतीय जनता पार्टी गाजियाबाद के ब्लाक प्रमुख पदों के लिए प्रत्याशियों ने किया नामांकन


24x7 Ghaziabad News

भाजपा गाजियाबाद के लोनी ब्लाक प्रमुख पद के लिए पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी वंदना धर्मपत्नी कोमल गुर्जर ने बृहस्पतिवार को विकास खण्ड लोनी में नामांकन किया। भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रहे।


लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर के चचेरे भाई की धर्मपत्नी है वंदना गुर्जर। जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल ने कहा कि लोनी सहित सभी ब्लाकों पर भाजपा के प्रत्याशी जीतकर आएंगे। हमें पूरा विश्वास है। लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने सभी पार्टी पदाधिकारियों मंडल अध्यक्षों व क्षेत्र से आएं हुए ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस चुनाव को हम पूर्ण बहुमत से जीतकर आएंगे।आगामी 10 तारीख को मतदान होना है।

यह भी पढ़ें:- लोनी में नशे के धंधे से लोग परेशान लिखा मकान बिकाऊ है

इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा के जिला महामंत्री अनूप बैंसला,‌ जिला मंत्री डाॅ सुदेश भारद्वाज, अजय गर्ग, जिला मिडिया प्रभारी धजय खारी, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा सतपाल प्रधान, मंडल अध्यक्ष अशोक त्यागी,‌ कृष्ण बंसल, प्रशांत कुमार, राजेंद्र प्रमुख, चाहत नेताजी, वीरेश भाटी,‌ आदि सहित भाजपा कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

close