Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

राजेन्द्र नगर छठ घाट की सफाई जोरों पर | पूर्वांचलिय कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने किया श्रमदान।


राजेन्द्र नगर छठ घाट की सफाई जोरों पर | पूर्वांचलिय कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने किया श्रमदान।

Ghaziabad News
लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर पूर्वांचलिय कल्याण समिति के पदाधिकारियों द्वारा गोल पार्क राजेन्द्र नगर सेक्टर 3 स्थित छठ घाट की साफ-सफाई शुरू कर दी गई है। छठ घाट को भी बेहतर बनाया गया। छठ व्रतियों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए समिति के पदाधिकारियों ने श्रमदान कर जगह-जगह रनिंग ट्रैक पर बने गड्ढे को भी भरा।

पूर्वांचलिय कल्याण समिति सदस्यों के द्वारा छठ घाट के सफाई अभियान तेज कर दी गई है। छठ व्रतियों को अर्घ्य देने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो इसी को ध्यान में रखते हुए पूर्वांचलिय कल्याण समिति के सदस्य छठ घाट को मरम्मत करने और साफ सफाई के कार्य में जुट गए हैं। गोल पार्क राजेन्द्र नगर सेक्टर 3 स्थित  छठ घाट की सफाई समिति के सदस्यों के द्वारा पूर्ण तरीके से किया जा रहा है। 

पूर्वांचलिय कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने किया श्रमदान।

पूर्वांचलिय कल्याण समिति के अध्यक्ष राजाराम मौर्य ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठ पर्व को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है।

पूर्वांचलिय कल्याण समिति के संरक्षक के एन सिंह ने बताया कि छठ पूजा पूर्वांचलवासियों के आस्था का महापर्व है, जिसे वे हर वर्ष धूमधाम से मनाते हैं। इस अवसर पर छठ घाटों की सफाई, वहां पर प्रकाश की उचित व्यवस्था, सड़कों की सफाई आदि पर विशेष ध्यान दिया जाता है। जिसके लिए शासन-प्रशासन के माध्यम से भी समय समय पर बेहतर सुविधाओं के लिए पुरजोर तरीके से मांग की जाती रही है। उन्ही के सहयोग से लाजपत नगर व राजेन्द्र नगर वासियों को यहाँ छठ घाट के रूप में मिला।

उन्होने बताया कि इस छठ घाट का सौंदर्यकरण बरकरार रखने के लिए जल्द ही प्रशासन के माध्यम से इसको गोद लेने की पुनः प्रयास किया जाएगा।
close