Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

भारतीय किसान यूनियन अंबावता के पदाधिकारियों ने 10 तारीख की किसान महापंचायत  की रणनीति बनाई (प्रदेश अध्यक्ष) पं. सचिन शर्मा।


भारतीय किसान यूनियन अंबावता के पदाधिकारियों ने 10 तारीख की किसान महापंचायत  की रणनीति बनाई (प्रदेश अध्यक्ष) पं. सचिन शर्मा।


आज दिनांक 8 जनवरी भारतीय किसान यूनियन अंबावता के (प्रदेश अध्यक्ष) पं. सचिन शर्मा और अन्य पदाधिकारीयों ने गाजीपुर बॉर्डर किसान धरना स्थल पर आने वाली 10 जनवरी को प्रदर्शन की  रणनीति बनाई और जिला अध्यक्षों को निर्देश दिए । इस दौरान दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर जीत सिंह  सिरसा जी ने (प्रदेश अध्यक्ष)पं.सचिन शर्मा  का शाल  पटका पहनाकर सम्मानित किया। मनजिंदर जीत सिंह सिरसा जी ने  इनके द्वारा किसान हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की और आश्वस्त किया कि हम किसानों की इस लड़ाई में पूरा समर्थन देंगे।

भारतीय किसान यूनियन अंबावता के पदाधिकारियों ने 10 तारीख की किसान महापंचायत  की रणनीति बनाई (प्रदेश अध्यक्ष) पं. सचिन शर्मा।


इस अवसर पर (प्रदेश अध्यक्ष) ने पं. सचिन शर्मा  संबोधित करते हुए कहा के आने वाली 10 तारीख को सभी किसान भाई अधिक से अधिक संख्या में गाजीपुर बॉर्डर पर होने वाले प्रदर्शन में आयें क्योंकि हमारी संगठित शक्ति से ही सरकार पर नैतिक दबाव बनेगा। हमारा यह आंदोलन जब तक वापस नहीं होगा जब तक यह निरंकुश सरकार तीनों काले कानून वापस नहीं लेती।

आज डेढ़ महीने से अधिक समय हो गया लेकिन इस दमनकारी सरकार ने किसान की दुर्दशा पर ध्यान नहीं दिया पहले से दुखी किसान अपनी कृषि कार्य छोड़ कर दिन-रात भूखा प्यासा सड़कों पर आंदोलन कर रहा है लेकिन सरकार मानने को राजी नहीं आप करो या मरो की अवस्था तक आंदोलन जारी रहेगा और अपने लोकतांत्रिक अधिकार को बहुसंख्यक किसान संगठन लेकर रहेंगे।


राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण शर्मा नीटू प्रदेश महासचिव ठाकुर मुकेश सोलंकी प्रदेश सचिव ऋषि पाल यादव जिला अध्यक्ष गाजियाबाद अमित कसाना बुलंदशहर जिला अध्यक्ष बिन्नू आधाना संजू आधाना बाबा अनूप सिंह जी ब्रहम सिंह इंजीनियर प्रवीण शर्मा जितेंद्र सिंह उर्फ जीतू राजविंदर रजविंदर वर्क बाबा साहब सतपाल सिंह निशांत सिंह गुरुचरण सिंह फतेह सिंह बलिराम राजू सिंह करण सिंह  रजत चीमा मेडिकल रंजीत कौर मनजीत सिंह अर्षपुन्नू।


close