Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

बागपत कार लूट कर भाग रहे बदमाशो की पुलिस से मुठभेड़, 3 घायल, 1 की तलाश जारी


यूपी के बागपत में खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के निकट व्यापारी की कार लूटकर भाग रहे बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली से तीन बदमाश घायल हुए हैं, जबकि खबर लिखे जाने तक चौथे की जंगल में तलाश चल रही है। एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि बदमाशों के पैर में गोली लगी है। जिन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


देखिए वीडियो 👆

जानकारी के अनुसार व्यापारी रोहित जैन कार में सवार होकर बागपत से दिल्ली के लिए निकले था। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के निकट चार बदमाशों ने उन्हें रोक कर कार छीन ली और फरार हो गए। राहगीरों की मदद से रोहित ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी।


ऐसे में खुद को घिरा देखकर बदमाश कार सडक़ पर छोडक़र ईंख के खेत में छिप गए। पुलिस ने खेत को चारों ओर से घेर लिया। देर रात तक पुलिस ने ट्रोनिका सिटी निवासी रितेश, पुनीत शर्मा और सुभानपुर निवासी गौरव को गिरफ्तार कर लिया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में तीनों बदमाश घायल हुए हैं। चौथे बदमाश की तलाश चल रही है। 


एसपी अभिषेक सिंह, एएसपी मनीष मिश्रा, सीओ मंगल सिंह रावत, खेकड़ा इंपेक्टर रवेंद्र यादव मौके पर हैं। बागपत, खेकड़ा और चांदीनगर थाने की पुलिस बदमाश की तलाश कर रही है। 


पुलिस ने बताया कि घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।



close