हिन्दू रक्षा दल व सफाई कर्मचारी संघ ने की महापंचायत।
लोनी: आज महर्षि बाल्मीकि आश्रम बंथला में सफाई कर्मचारियों की महापंचायत हुई जिसमें सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदेश में सफाई व्यवस्था ठप करने का अल्टीमेटम दे दिया है।
क्या कहा उन्होंने देखिए वीडियो 👆
क्या है उनकी मांग:
दो दिनों में सफाई कर्मचारियों पर हुए फर्जी मुकदमे वापस न हुए व उनकी वेतन समन्धित मांगे नही मानी तो लोनी गाज़ियाबाद के साथ साथ उत्तरप्रदेश स्तर पर होगी सफाई व्यवस्था ठप्प।
आज महर्षि बाल्मीकि आश्रम बंथला में सफाई कर्मचारियों की महापंचायत हुई जिसमें सफाई कर्मचारियों ने पूरे प्रदेश में सफाई व्यवस्था ठप करने का अल्टीमेटम दे दिया है। उनका कहना है की यदि दो दिनों में सफाई कर्मचारियों पर हुए फर्जी मुकदमे वापस न हुए व उनकी वेतन समन्धित मांगे नही मानी तो लोनी गाज़ियाबाद के साथ साथ उत्तरप्रदेश स्तर पर सफाई व्यवस्था ठप्प कर दी जाएगी। महापंचायत को हिंदू रक्षा दल ने भी अपना पूर्ण समर्थन दे दिया है।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने सफाई कर्मचारियों को समाज की जड़ बताते हुए इस लड़ाई में उनके साथ कदम से कदम मिलाकर ताकत के साथ चलने की घोषणा की। वही प्रदेश अध्यक्ष अमित प्रजापति ने इस लड़ाई को लोनी के दबंग नेताओं की तानाशाही बताते हुए सफाई कर्मचारियों का साथ देने की बात कही। श्रवण चंदेल ने मरते दम तक सफाई कर्मचारियों के हक के लिए लड़ने की घोषणा की।
सफाई कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष मुरारी लाल लोहरा ने अपनी तीन मुख्य मांगे बताएं:-
- दिनांक 28 जनवरी 2020 को नगरपालिका प्रांगण में वेतन को लेकर धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों के विरुद्ध फर्जी मुकदमों को निरस्त किया जाए।
- वेतन समय पर दिया जाए।
- सफाई कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश प्रदान किया जाए।
उन्होंने बताया अगर सफाई कर्मचारियों की मांगे नहीं मानी गई तो पूरे प्रदेश में सफाई व्यवस्था ठप कर दी जाएगी पंचायत की संचालन ओमकार ने किया मुख्य रूप से राजेश गहलोत, रामें प्रधान, धनपाल बहुत, संतराम दरोगा, कुलदीप कुमार तथा सभासद प्रतिनिधि मंडल से सभासद सतपाल, सभासद मुकेश, सभासद जगत, सभासद बबलू, सभासद रूपा चौधरी, मौजूद रहे कार्यक्रम में हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष अमित प्रजापति, जिला संयोजक संजीव जंगाला, आदि प्रमुख पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
