Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

रंगदारी मांगने के आरोप में एक गिरफ्तार।


रंगदारी मांगने के आरोप में एक गिरफ्तार।

लोनी थाना क्षेत्र के चिरोड़ी में शनिवार शाम 7:00 बजे कपड़ा व्यापारी की दुकान में रंगदारी का मामला प्रकाश में आया है। दुकानदार की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।


लोनी: कोतवाली क्षेत्र के चिरोड़ी में राजीव शर्मा पुत्र ज्ञान चंद शर्मा निवासी चिरोड़ी की कपड़े की दुकान है।  शनिवार शाम 7 बजे खरखड़ी निवासी अभियुक्त ने उनसे रंगदारी मांगी थी। जिसके सम्बन्ध में नाराज व्यापारियों लिखित तहरीर दी। वही आए दिन रंगदारी मांगने के विरोध में बाजार बंद कर पंचायत का आयोजन किया। व्यापारियों ने पंचायत में सुरक्षा की मांग की है एवं रंगदारी मांगने वाले बदमाशों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है व्यापारियों ने बताया कि सोमवार शाम 4:00 बजे दोबारा एक पंचायत की जाएगी।


कोतवाली पुलिस ने बताया की तहरीर के आधार पर 384, 386 , 504, 506 धाराओं में मुकदमा दर्ज कर नामजद आरोपी मिंटू पुत्र गजराज निवासी खड़खड़ी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

close