लोनी बॉर्डर चौकी प्रभारी ने 1 अभियुक्त को चोरी के ऑटो के साथ किया गिरफ्तार।
गाजियाबाद एसएसपी कलानिधि नैथानी के कुशल निर्देशन पर अपराध व अपराधियों के विरुद्ध जिले में जगह जगह अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत लोनी बॉर्डर चौकी प्रभारी ने 1 अभियुक्त को चोरी के ऑटो के साथ किया गिरफ्तार।
लोनी: आज शनिवार गाजियाबाद एसएसपी कलानिधि नैथानी के आदेशों का कड़ाई से पालन कर रहे थाना लोनी बॉर्डर इंद्रापुरी के चौकी प्रभारी अरुण कुमार ने हैड कांस्टेबल खाजन सिंह, हैड कांस्टेबल रविन्द्र कुमार के साथ चैकिंग के दौरान अभियुक्त मोहित उर्फ पव्वा पुत्र दीपक निवासी शान्ति नगर गली न0 2, मकान न0 404, थाना लोनी बॉर्डर, गाजियाबाद को 2 नम्बर इंद्रापुरी हल्का से मय चोरी के ऑटो के साथ गिरफ्तार किया।
बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बंध में थाना हाजा पर मु0अ0स0 79/21 धारा 411 पंजिकृत कर अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है।
बरामदशुदा ऑटो क्राइम ब्रांच दिल्ली के ई-FIR न0- 003150/21 से सम्बंधित है!
