Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

गाजियाबाद अल्पसंख्यक कांग्रेस द्वारा मासिक बैठक का आयोजन


24x7 गाजियाबाद न्यूज़

मासिक बैठक का आयोजन गाजियाबाद जिला कांग्रेस कार्यालय पर अल्पसंख्यक कांग्रेस के द्वारा किया गया। इस मासिक बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष यामीन मलिक के नेतृत्व में हुआ। इसमें बैठक में विजेंदर यादव मुख्य अतिथि के रूप में रहे।


गाजियाबाद के जिला कांग्रेस कार्यालय पर यामीन मलिक जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक कांग्रेस के द्वारा बुधवार को एक मासिक बैठक का आयोजन किया गया। अल्पसंख्यक कांग्रेस द्वारा आयोजित मासिक बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में गाजियाबाद जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी विजेंद्र यादव मौजूद रहे।


मासिक बैठक में मुख्य अतिथि विजेन्द्र यादव ने संगठन को एवं बूथ लेवल तक कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए चर्चा की। उन्होंने हाल ही में जनपद गाजियाबाद में होने वाले जिला पंचायत चुनाव को लेकर विशेष बैठक कर सभी को गांव गांव में कांग्रेस पार्टी का प्रचार करने हेतु एवं हर गांव में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों को मजबूत करने के लिए कहा।

गाजियाबाद अल्पसंख्यक कांग्रेस द्वारा मासिक बैठक का आयोजन

यह भी पढ़े:-हाईवे पर चलती बाइक में लगी आग जिंदा जला युवक। 

उन्होंने बताया कि बताया गया कि किस तरीके से आज भाजपा सरकार अपनी तानाशाही दिखाते हुए दलित एवं अल्पसंख्यक के लोगों पर अत्याचार कर रही है और आने वाले 2022 के चुनाव में सभी प्रदेश एवं देश की जनता को भाजपा सरकार को मुंहतोड़ जवाब देना होगा।


अल्पसंख्यक कांग्रेस द्वारा आयोजित इस मासिक बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष यूथ कांग्रेस अकबर चौधरी, एनएसयूआई छात्र नेता रिजवान अली तवर, गाजियाबाद जिला उपाध्यक्ष अमोल वशिष्ठ, ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष त्रिलोक सिंह , कारी शकील सैफी, मुमताज सैफी ,रिजवान खान, मौलाना आबिद ,वाजिद ,आसिफ इकबाल, युसूफ ,भूरे खान, परवेज आलम ,परमजीत सिंह, जमील मलिक, शाहनवाज आलम, शाहरुख कुरेशी ,यूनुस चौधरी ,जावेद सलमानी ,आदि कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।

close