24x7 गाजियाबाद न्यूज़
यूपी के बाहुबली बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को बुधवार को मोहाली कोर्ट में पेशी के दौरान व्हील चेयर पर दिखे। व्हीलचेयर पर मुख्तार अंसारी को मोहाली कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान मुख्तार का नया पैंतरा भी सामने आया। अभी तक जिस पंजाब सरकार पर मुख्तार को बचाने का आरोप लग रहा था, उसी पंजाब सरकार पर मुख्तार ने फंसाने का आरोप लगाया।
आदेश का इंतजार
पंजाब के मोहाली कोर्ट में पेश करने के बाद मुख्तार अंसारी को मोहाली में दर्ज मामले की चार्जशीट की कापियां दी गईं। मामले की अगली सुनवाई 12 अप्रैल को होगी। कोर्ट से निकलते समय मीडिया के सवालों पर मुख्तार ने कहा कि पंजाब सरकार उसे फंसा रही है। उसके खिलाफ झूठे मामले दर्ज किये गए। कोर्ट में पेशी के बाद मुख्तार को दोबारा रोपड़ जेल भेज दिया गया।
उत्तर प्रदेश में 14 आपराधिक मामलों में कस्टडी की जरूरत
उत्तर प्रदेश सरकार की याचिका पर पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर अंसारी को यूपी सरकार की हिरासत में देने से इनकार किया था। पंजाब सरकार ने इसका कारण अंसारी के स्वास्थ्य बताया था। जेल अधीक्षक के माध्यम से दायर हलफनामे में कहा गया था कि अंसारी कथित तौर पर उच्च रक्तचाप, मधुमेह, अवसाद, पीठ दर्द और त्वचा की एलर्जी से पीड़ित है।