Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

रास्ता भटका हुआ बच्चा माज को सर्व धर्म संगम सेवा समिति ने सकुशल परिवार से मिलाया


माज पुत्र मुशीर, गांव:- सर्वर गेट, होज वाली मस्जिद, मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है, जो लोनी अशोक विहार में अपने रिश्तेदारों के यहां घूमने आया हुआ है। गुरुवार दोपहर में साइकिल चलाते समय रास्ता भटक गया और राशिद अली गेट पर खड़ा हो कर रोने लगा। वहा से समिति के महासचिव मो. रिजवान जा रहे थे। बच्चे को रोता हुआ देख मो. रिजवान ने बच्चे से पूछा की क्या बात है, क्यों रो रहे हो ? तो बच्चे ने बताया की अपने रिश्तेदारों का घर भूल गया हूँ।


रास्ता भटका हुआ बच्चा माज को सर्व धर्म संगम सेवा समिति ने सकुशल परिवार से मिलाया

मो. रिजवान ने मालूम किया की क्या आपको कोई फोन नंबर याद है तो बच्चे ने अपनी माता श्री का नंबर दिया जिसके द्वारा बच्चे के पेरेंट्स से बात चीत हो सकी। बच्चे के रिश्तेदार लोनी में आमिर मेडिकल स्टोर अशोक विहार लोनी रहते हैं। ऑटो यूनियन सर्व धर्म संगम सेवा समिति ने बच्चे को उसके परिवार वालो से मिला कर सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया।


बच्चे के पेरेंस्ट ने ऑटो यूनियन सर्व धर्म संगम सेवा समिति को दिल से धन्यवाद किया।

close