177 दागियों के शास्त्र लाइसेंस हुए निरस्त।
![]() |
| Credit: www.jagran.com |
जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए आयोग और पुलिस-प्रशासन सभी रणनीति आजमा रहे हैं। पूर्व के चुनाव में माहौल खराब करने वाले 177 दागियों के इस बार शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद ने आपराधिक इतिहास के आधार पर ऐसे शस्त्र धारकों के लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट बनाकर डीएम को संस्तुति भेजी थी। इसी रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने इन्हें निरस्त कर दिया है।
चुनाव में मतदाताओं को धमकाने, लड़ाई-झगड़ा करने और अन्य किसी तरीके से माहौल खराब करने की आशंका को देखते हुए जनवरी-2021 से ही गाजियाबाद पुलिस ऐसे लोगों को चिह्नित कर रही है। लोगों को मुचलका पाबंद करने के साथ ही उन शस्त्र लाइसेंस धारकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है, जिन पर पूर्व के चुनाव में इस तरह के आरोप लग चुके हैं। पुलिस ने इसमें उन लोगों को भी शामिल किया, जिन पर अपने शस्त्र का दुरुपयोग करने का आरोप लग चुका है।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक ने बताया कि जनवरी-2021 से अभी तक 177 शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति भेजी गई थी। कुछ अन्य को भी चिह्नित कर रिपोर्ट बना रहे हैं।
जिले में कुल शस्त्र लाइसेंस धारक- 14,743
अब तक जमा कराए कुल शस्त्र- 13270
अभी तक जमा नहीं हुए शस्त्र- 1473
जनवरी-2021 से निरस्त हुए शस्त्र लाइसेंस- 177
यह भी पढ़ें:- लोनी में जिलाधिकारी गाजियाबाद ने चुनाव के दृष्टिगत कानून व्यवस्था को लेकर की बैठक।
अजय शंकर पांडेय, जिलाधिकारी ने बताया कि एसएसपी ने पुलिस रिपोर्ट के साथ शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति भेजी थी। शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए सभी लाइसेंस निरस्त कर इस संबंध में नोटिस भी जारी कर दिए हैं।

