24x7 गाजियाबाद न्यूज़
साहिबाबाद थाना क्षेत्र के शालीमार गार्डन एक्सटेंशन 1 में मंगलवार रात को चोरों ने पुलिस चौकी से महज कुछ ही दूरी पर घर के बाहर खड़ी कार के पहिये चोरी कर लिए पीड़ित की शिकायत पर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पारस डेरी में कार्यरत ब्रांड मैनेजर आशीष विजय शालीमार गार्डन के प्लाट संख्या 843 में रहते है। करीब 15 दिन पहले ही उन्होंने एक नई हुंडई वरना कार खरीदी थी। मंगलवार रात उन्होंने अपनी वरना कार घर के बाहर ही खड़ी की थी। बुधवार की सुबह जब घर से बाहर निकले तो उन्होंने देखा उनकी वरना कार के पहिये चोर खोलकर ले गए हैं। उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत देकर चोर को पकड़ने की मांग की है।
यह भी पढ़े:-हाईवे पर चलती बाइक में लगी आग जिंदा जला युवक।
साहिबाबाद थाना प्रभारी विष्णु कौशिक का कहना है कि पीड़ित रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है जांच की जा रही है।
