लोनी में शिक्षा को व्यापार नहीं बनने देंगे, शिक्षा और चिकित्सा के नाम पर जीत के प्रति आश्वस्त।
24x7 गाजियाबाद न्यूज़
गाजियाबाद जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 13 जो की पूरी तरह से जनपद में हाई प्रोफाइल वार्ड कहा जा है। चुनाव दिन प्रतिदिन दिलचस्प होता जा रहा है। जिस पर तमाम पार्टियों की निगाहें डटी हुई हैं। वहीं आप नेता रामअवतार उर्फ राहुल बैसोया जनता के बीच जाकर दिल्ली की तर्ज पर शिक्षा और चिकित्सा का वादा कर अपनी जीत के प्रति आश्वस्त नजर आ रहे हैं।
लोनी वार्ड नंबर 13 के अंतर्गत निठौरा गांव के निवासी व आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राम अवतार उर्फ राहुल बैसोया एक शिक्षित व्यक्ति है उनका कहना है कि लोनी में शिक्षा एवं चिकित्सा का स्तर बहुत ही ज्यादा दयनीय है उन्होंने बताया कि बड़े-बड़े स्कूल के संचालक जिन्होंने गरीब बच्चों को अनिवार्य शिक्षा के अधिकार एक्ट 2009 से वंचित रखने का काम किया है। लोनी में ऐसे स्कूलों के संचालक है जिन्होंने शिक्षा को व्यापार बना लिया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अपने जन सम्पर्क में किसी प्रकार की कोई कमी नही छोड़ रहे है। वह जनता की निस्वार्थ सेवा करने के लिए हर तरीके से तैयार है। यह नेता आम आदमी पार्टी से जर्रूर है पर यह आम आदमी बनकर ही जनता की सेवा करना चाहते है। इनका कहना है कि अगर जनता ने इनका साथ दिया तो यह वार्ड नं 13 में आने वाले क्षेत्र को इस कदर बदल देंगे कि अभी तक किसी और जिला पंचायत नेता ने नही किया होगा।

