गाजियाबाद में धूमधाम से मनाया गया शहीद मंगल पांडे दिवस
24x7 गाजियाबाद न्यूज़
कॉउन्सिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच ने शहीद मगल पाण्डेय का बलिदान दिवस गाजियाबाद में नमन करते हुए बड़ी धूमधाम से श्रद्धा पूर्वक मनाया।
गाजियाबाद: कॉउन्सिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच की ओर से बृहस्पतिवार को 1857 में भारत को आज़ाद करवाने की पहली लड़ाई लड़ने वाले शहीद मंगल पांडे का बलिदान दिवस का कार्यक्रम गाजियाबाद क्षेत्र में सम्पन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ देश भक्ति का गीत संगठन गढे चलो सुपंथ पर बढे चलो, भला हो जिसमें देश का वो काम सब कीये चलो-चलो" गाकर किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:- गाजियाबाद है लगा रात्रि कर्फ्यू
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के महानगर अध्यक्ष गौतम गणेश ने की इस अवसर पर गौतम गणेश ने व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए कहा अंग्रेजी हुकूमत आज़ादी के महानायक वीर शहिद मंगल पांडे से डरती थी। स्वतंत्रता संग्राम की बात हो और अमर जवान मंगल पांडेय का जिक्र ना हो ऐसा संभव नही मंगल पांडेय प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणीय दूत थे।
विज्ञापन
विशेष अतिथि कॉउन्सिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच के गाजियाबाद जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा देश में सामाजिक समरसता बनाये रखने के लिए प्रत्येक देशवासी को हमेशा देश की आज़ादी के लिए अपने प्राण देने वाले शहीदों के दिवस जरूर मनाने चाहिये। शहीद मंगल पांडे ने अंग्रेज़ो के खिलाफ क्रांति की चिंगारी जला भारत वासियो में आज़ादी की ज्वाला को जन्म दिया था जिसके बाद हर भारत वासी ने अंग्रेज़ो से लड़कर आज़ादी पाने का सपना देखा था। साथ ही अभिषेक सिंह ने कॉउन्सिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच की उपलब्धियों को व्यापारियों को बताया व भविष्य की नीतियों की चर्चा की।
गाजियाबाद जिला महामंत्री विकास राजोरा ने कहा की देश को आज़ादी शहीद मंगल पांडे जैसे क्रांतिकारियों की शहादतों के चलते मिली है जिनकी शहादत पर हर भारत वासी को फक्र है।
कोषाध्यक्ष अंकुर रैना, गाजियाबाद महानगर उपाध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, मंजू लाल, शालीमार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र कोकरिया, मंडल महामंत्री केशव सक्सेना, मंडल उपाध्यक्ष जितेंद्र राजपूत, मनोज शर्मा, संदीप कोल, प्रतीक सिन्हा, सचिन उपाध्याय, कमल शर्मा, मालिक, हरिओम शर्मा, मनोज सैन, महताभ चौधरी, समीर खान,राजू शर्मा, मंजीत कौर, प्रीति, सोनिया, देवेंद्र वर्मा व अन्य भारी संख्या में व्यापारी गण ने शहीद मंगल पांडे जी के चित्र पर पुष्पार्पित कर श्रद्धांजलि देकर उपस्थित दर्ज की।



