ट्रॉनिका सिटी थाना परिसर में रखे वाहनों में लगी आग
देखिए वीडियो 👆
24x7 गाजियाबाद न्यूज़- नरेंद्र बंसल व शहजाद इदरीसी
ट्रानिका सिटी थाने में बृहस्पतिवार दोपहर परिसर में खड़े वाहनों के अंबार में आग लग गई। पुलिस और दमकल कर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद तीन गाड़ियों की सहायता से पानी डालकर आग पर काबू पाया। अधिकारियों ने वाहनों के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों से शार्ट सर्किट होने से आग लगने की आशंका जताई है।
दोपहर करीब साढ़े चार बजे अचानक थाना परिसर में खड़े वाहनों में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में ऊंची लपटें निकलने लगीं और चारों ओर काला धुआं फैल गया। थाना परिसर में मौजूद अग्निशमन अधिकारियों और पुलिस बल ने पानी और रेत डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन कुछ ही समय में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। बाद में साहिबाबाद से दमकल की गाड़ियां मंगवाई गई।
विज्ञापन
मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि करीब एक घंटे की मशक्कत और तीन गाड़ियों की सहायता से आग पर काबू पाया गया।
यह भी पढ़ें:- सिक्योरिटी गार्ड ऑन वर्ल्ड स्क्वायर मॉल को किया 4 घंटा बंद
पुलिस क्षेत्राधिकारी अतुल सोनकर ने बताया कि आग लगने से परिसर में खड़े करीब 30 से 40 वाहन जल गए है। उन्होंने वाहनों के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों से शार्ट सर्किट होने पर आग लगने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
वहीं थाने की गाड़ियों में लगी आग की लपटों से ट्रानिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र से दिल्ली कोंडली बार्डर जा रहे एक कैंटर में आग लग गई। कैंटर में मिक्सी की प्लास्टिक की बाडी थी। आग लगने की जानकारी मिलने पर वाहन चालक मोनू ने कैंटर को मंडोला आवास विकास के पास रोका। इस दौरान खेकड़ा जिला बागपत की ओर ट्रानिका सिटी आ रहे दमकल कर्मियों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक वाहन और उसमें रखा सारा सामान जल चुका था।

