Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

वेतन ना मिलने पर दिन भर रखा मॉल को बंद

देखिए वीडियो 👆

24x7 गाजियाबाद न्यूज़

वेतन न मिलने पर सुरक्षा गार्डो ने बृहस्पतिवार को दिनभर मोहन नगर स्थित व‌र्ल्ड स्क्वायर मॉल को बंद रखा। सुरक्षा गार्डो ने लोगों को मॉल में प्रवेश करने नहीं दिया। शाम चार बजे एक माह का वेतन मिलने पर सुरक्षा गार्डो ने मॉल के गेट सभी के लिए खोल दिए।


मॉल में तैनात सुरक्षा गार्डों का कहना है कि दो माह से उन्हें वेतन नहीं मिल रहा था। इससे उन्हें परिवार चलाने में परेशानी हो रही थी। सुरक्षा गार्ड अपनी कंपनी से वेतन देने की मांग कर रहे थे। उनकी कंपनी वालों ने कहा कि अभी तक मॉल से भुगतान नहीं हुआ है। जैसे ही मॉल प्रबंधन भुगतान करता है। तुरंत सुरक्षा गार्डों को उनका वेतन दे दिया जाएगा। 

विज्ञापन

वेतन ना मिलने पर दिन भर रखा मॉल को बंद

वेतन न मिलने से परेशान सुरक्षा गार्डों ने बुधवार रात ही मॉल के गेट गेट बंद कर दिए। बृहस्पतिवार को गेट खोला ही नहीं, जिससे दिनभर लोग मॉल में नहीं आ सके। सिर्फ मॉल के कर्मचारियों को ही अंदर जाने दिया गया। इससे मॉल के दुकानदारों को काफी नुकसान हुआ। प्रदर्शन में अशोक कुमार, नतीस खां, राणा प्रताप, महीपाल, प्रेम नंदन, संदीप कुमार, पप्पू सिंह व अन्य सुरक्षा गार्ड शामिल थे।

विज्ञापन

वेतन ना मिलने पर दिन भर रखा मॉल को बंद

महिला सुरक्षा गार्ड प्रिया चौधरी ने बताया कि दो माह का वेतन रुका हुआ था। बृहस्पतिवार शाम चार बजे मॉल प्रबंधन ने कंपनी को भुगतान किया तो एक माह का वेतन मिला। इसके बाद सुरक्षा गार्डों ने मॉल का गेट खोला। 

यह भी पढ़ें:- गाजियाबाद है लगा रात्रि कर्फ्यू

मॉल के सिक्योरिटी मैनेजर अनिल गुप्ता ने बताया कि हर माह की 25 या 26 तारीख को भुगतान हो जाता है। इस बार भुगतान में देरी हो गई। अब सुरक्षा कंपनी को भुगतान कर दिया गया है।

close