Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article


इंदिरापुरम पुलिस ने पकड़ा ऑनलाइन IPL सट्टा, कैसीनो

देखिए वीडियो 👆

हमसे यूट्यूब पर जुड़ने के लिए अभी नीचे दिए लाल बटन को दबाए करें।


24x7 गाजियाबाद न्यूज़

जनपद गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम पुलिस में बृहस्पतिवार देर रात्रि मुखबिर की सूचना पर विंडसर कसाना अपार्टमेंट में चल रहे अवैध IPL कैसीनो पर छापेमारी कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।


जनपद गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम पुलिस ने एक ऐसे कैसीनो का भंडाफोड़ किया है जिसमें आपको किसी कैसीनो में जाने की जरूरत नहीं थी । ये कैसीनो आपके मोबाइल पर ही खुल जाता था। पुलिस ने इस ऑनलाइन कैसीनो के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से तीन लैपटॉप 10 मोबाइल और 25 हज़ार की नगदी और अलग अलग बैंको के 40 एटीएम बरामद की है।

इंदिरापुरम पुलिस ने पकड़ा ऑनलाइन IPL सट्टा, कैसीनो


प्राप्त जानकारी के अनुसार जिस तरह कैसीनो में एक नंबर लगाया जाता था और सारा रुपया जीतने वाले को मिल जाता था। उसी तरीके से इस गैंग ने लोगों को कैसीनो में खेल खिलवाते थे। कैसीनो के साथ-साथ इस गैंग ने क्रिकेट के शौकीनों के लिए IPL पर सट्टा लगाने का मौका भी दिया। 

देखिए वीडियो पूर्व विधायक मदन भैया और किसान नेता राकेश टिकैत की मुलाकात 👇



IPL पर सट्टा लगाने लिए यह लैपटॉप का इस्तेमाल करते थे। साथ ही साथ रजिस्टर में भी उसकी एंट्री करते थे जिसमें यह अपने काले कारनामों का हिसाब किताब रखते थे। 


पुलिस क्षेत्राधिकारी अंशु जैन ने बताया कि मुखबिर से प्राप्त सूचना पर की छापेमारी कर दो अभियुक्त प्रमोद पटेल व परवेश बिश्नोई को गिरफ्तार किया है। ये अभियुक्त ऑनलाइन सट्टा, जुआ, ठगी कर लोगो को शिकार बनते थे। ऑनलाइन प्लेटफार्म का प्रयोग कर IPL मैचों में भी सट्टा लगवाते थे। इनके पास से 3 लैपटॉप, 10 मोबाइल, 40 एटीएम, 12 रजिस्टर, 16 पैन कार्ड, 14 स्टाम्प, 3 वोटर आईडी, 4 आधार कार्ड, 2 ड्राइविंग लाइसेंस, 25 हज़ार की नकदी प्राप्त की है।

यह भी पढ़े:-हाईवे पर चलती बाइक में लगी आग जिंदा जला युवक। 

उन्होंने बताया कि प्राप्त रजिस्टर के अनुसार नवंबर 2020 से यह लोग इस ऑनलाइन कैसीनो को चला रहे थे। इस ऑनलाइन कैसीनो का सरगना अमरीश बिश्नोई है, जो अभी पुलिस की पकड़ से फरार है पुलिस अमरीश और अन्य अभियुक्तों को जल्द गिरफ्तार कर लेगी।

close