सिपाही ने गोली मार की खुदकुशी
24x7 गाजियाबाद न्यूज़
जनपद गाजियाबाद के शास्त्रीनगर में संभागीय परिवहन कार्यालय (RTO) प्रवर्तन विभाग में तैनात सिपाही ने शुक्रवार दोपहर बाद घर के बाथरूम में लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि सिपाही अवसादग्रस्त थे और तीन साल से उनका इलाज चल रहा था।
उत्तर प्रदेश के बागपत में बड़ौत के मूल निवासी संजीव कुमार तोमर (46) बीते कई सालो से शास्त्रीनगर के डी ब्लाक में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। उनके परिवार में पत्नी सविता, बेटा तुषार व बेटी गिरीशा है।
बाहुबली मुख्तार अंसारी की एंबुलेंस कार रजिस्ट्रेशन फर्जी, पुलिस ने किया केस दर्ज, 2013 से प्रयोग में थी एम्बुलेंस 👇देखिए वीडियो 👇
प्राप्त जानकारी के अनुसार संजीव शुक्रवार को घर पर थे। लगभग दोपहर सवा दो बजे वह बाथरूम में गए, जिसके बाद गोली चलने की आवाज आई। सविता व तुषार पहुंचे तो संजीव लहूलुहान हालत में बाथरूम में पड़े थे। गोली उनके सिर में लगी थी। पुलिस के मुताबिक 17 मार्च को संजीव को शासन ने अमरोहा से हापुड़ संबद्ध कर दिया था। 22 मार्च को उन्होंने हापुड़ में ज्वाइन भी कर लिया था।
यह भी पढ़े:-हाईवे पर चलती बाइक में लगी आग जिंदा जला युवक।
अजय कुमार थाना प्रभारी कविनगर ने बताया कि संजीव अवसादग्रस्त थे और तीन साल से उनका नोएडा के निजी अस्पताल से इलाज चल रहा था। वहीं कुछ सहकर्मियों ने बताया कि संजीव हापुड़ में ज्वाइन करने के बाद ज्यादा परेशान रहने लगे थे। संजीव ने इस संबंध में उन्हें बताया भी था। सूत्रों की माने नई जगह तैनाती के बाद विभागीय टेंशन बढ़ गई थी। आशंका है कि पहले से अवसाद से जूझ रहे संजीव ने इसी कारण ऐसा कदम उठाया।
अभय कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी कविनगर ने बताया कि संजीव के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उनकी लाइसेंसी पिस्टल कब्जे में ले ली है। गोली सिर में लगी है। परिजनों ने संजीव के खुदकुशी की सूचना दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर छानबीन कर आगे की कार्रवाई करेंगे।
