श्रीराम वाहिनी, गौरक्षा सेवा न्यास द्वारा महंत योगी आदित्य नाथ के स्वास्थ्य लाभ हेतु यज्ञ का आयोजन।
24x7 गाजियाबाद न्यूज़- राजेंद्र चौधरी
श्रीराम वाहिनी की ओर से सोमवार को शिव प्रेम धाम मंदिर, सिद्धार्थ विहार, गाजियाबाद में एक विशाल यज्ञ का आयोजन महंत योगी आदित्य नाथ के स्वास्थ लाभ का संकल्प लेकर किया गया। यज्ञ का संकल्प श्रीराम वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर राजेश सिंह ने लिया तथा मुख्य पुजारी दुर्गेश शास्त्री और शिवम् शास्त्री एवं डॉ विनय कुमार सिंह के द्वारा यज्ञ संपन्न किया गया।
यज्ञ में उपस्थित श्रीराम वाहिनी के राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्य हेमन्त शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष खेमेन्द्र पाण्डे, उपाध्यक्ष राजेश चौहान, उपाध्यक्ष विनोद कुमार, प्रदेश संगठन मंत्री अमर कुमार प्रदेश संरक्षक विजय शर्मा महासचिव गौरव शुक्ला, सचिव मुन्ना सिंह, कोषाध्यक्ष अनुज पाठक, प्रभारी अभिषेक सिंह, सचिव रवि सिंह, प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, उपाध्यक्ष उनदेवेन्द्र तोमर, कार्यकारणी सदस्य सुभाष कात्यायन, सचिव वीरेंदर यादव और महिला मोर्चे से राष्ट्रीय अध्यक्ष रीना सिंह तथा सिद्धार्थ विहार के बहुत से स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

