Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

लोनी SDM शुभांगी शुक्ला ने कोविड-19 का प्रोटोकॉल उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध अभियान संचालित किया


लोनी SDM शुभांगी शुक्ला ने कोविड-19 का प्रोटोकॉल उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध अभियान संचालित किया

24x7 गाजियाबाद न्यूज़

डीएम अजय शंकर पांडेय के निर्देश मे SDM लोनी शुभांगी शुक्ला ने लोनी मे संचालित किया अभियान

लोनी SDM शुभांगी शुक्ला ने कोविड-19 का प्रोटोकॉल उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध अभियान संचालित किया


लोनी : कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के उद्देश्य से लोनी में उप जिलाधिकारी लोनी के द्वारा शक्ति के साथ कोविड-19 का प्रोटोकॉल अनुपालन सुनिश्चित कराने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय के निर्देश पर सोमवार लोनी के लालबाग मंदिर में कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध अभियान संचालित किया गया, जिसके अंतर्गत वृहद स्तर पर कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए जिस व्यक्ति के द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का प्रयोग नहीं किया जा रहा था और सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन किया जा रहा था उनके चालान कराए गए।

यह भी पढ़ो:- Loni में पुलिस पर पथराव, CO की गाड़ी का शीशा तोड़ा

SDM लोनी शुभांगी शुक्ला ने कहा कि इसी प्रकार अन्य सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का प्रयोग न किये जाने पर चालान काटे जाएंगे। उन्होंने आगे बताया कि पहली बार मास्क न लगाने पर 1000 का जुर्माना वसूला गया, लेकिन दूसरी बार मास्क न लगाने पर 10,000 का चालान काटे जाएंगे।


SDM लोनी ने इस संबंध में जनसामान्य का भी आह्वान करते हुए उन्हें सचेत किया है कि घर से बाहर निकलने पर मास्क का प्रयोग आवश्यक रूप से करें तथा सभी सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन सुनिश्चित करें, ताकि जनपद में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जो भी नागरिक लोनी में इसका उल्लंघन करते हुए पाए जाएंगे उनके विरुद्ध लगातार इसी प्रकार सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

close