चौधरी अजित सिंह तिराहा रखा जाए लोनी तिराहा का नाम : अली खान नहटौरी
लोनी: किसानों के मसीहा चौधरी अजीत सिंह का निधन होने के बाद उनकी यादें हमेशा किसानों के दिलो के अंदर जिंदा रहेगी, क्योंकि चौधरी अजीत सिंह ने हमेशा किसान गरीब मजदूर मध्यम वर्ग के लोगों की आवाज को उठाने का काम किया है। आजाद हिंद समाज सेवा समिति रजि. के जिला अध्यक्ष ने लोनी तिराहे का नाम बदलकर चौधरी अजीत सिंह तिराहा रखा जाए इसको लेकर उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है।
आजाद हिंद समाज सेवा समिति रजि के जिला अध्यक्ष अली खान नहटौरी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है। लोनी तिराहे का नाम बदलकर चौधरी अजीत सिंह तिराहा रखा जाए। उन्होंने कहा कि अभी कोरोना जैसी महामारी फैली हुई है। उसके बाद ग़ाज़ियाबाद ज़िलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे जिसमें लिखा होगा कि लोनी तिराहे का नाम बदलकर चौधरी अजीत सिंह तिराहा रखने की मांग करेंगे क्योंकि चौधरी अजीत सिंह के निधन हो जाने के बाद ऐसा लगता है कि गरीब मजदूर किसान ने अपना नेता खो दिया है। उनकी यादों को जिंदा रखने के लिए लोनी तिराहे का नाम बदलकर चौधरी अजीत सिंह तिराहा रखा जाना चाहिए।
उन्होंने कहा चौधरी अजीत सिंह ने हमेशा सादगी के साथ जीवन व्यतीत किया। यही कारण था कि सामान्य जन भी उनसे खुद को बेहद करीब महसूस कर पाते थे। उनके जाने से किसान नेताओं की उस किसान राजनीति को भी धक्का लगा है जो किसानों की हक की आवाज बनकर सत्ता के गलियारों में गूंजती रही है। इसलिए आज़ाद हिंद समाज सेवा समिति रजि के ग़ाज़ियाबाद जिलाध्यक्ष अली खान नहटौरी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लोनी तिराहे का नाम बदलकर चौधरी अजित सिंह तिराहा रखने की मांग की है।
ऑक्सीजन, इंजेक्शन, इत्यादि की कालाबाजारी की रोकथाम के लिए गाजियाबाद Police ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया देखिए संबंधित वीडियो 👇
