Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

लोनी में कोरोना सस्पेक्टेड मरीजों की जांच मे डॉक्टर बैसोया ने की बड़ी राहत। एक्सरे में 70% छूट के साथ देंगे निःशुल्क परामर्श। 

Doctor Basoya gave great relief in the examination of corona suspended patients in Loni. Free consultation with 70% discount on X-ray


लोनी में कोरोना सस्पेक्टेड मरीजों की जांच मे डॉक्टर बैसोया ने की बड़ी राहत। एक्सरे में 70% छूट के साथ देंगे निःशुल्क परामर्श।

24x7 गाजियाबाद न्यूज़-प्रमोद गर्ग

कोरोना सस्पेक्टेड मरीजों की जांच मे डॉक्टर बैसोया रंगीन एक्स-रे व भौतिक चिकित्सा केंद्र लोनी ने की बड़ी राहत, 70% छूट के साथ करेंगे चेस्ट x-ray साथ ही देंगे निशुल्क परामर्श।

आमतौर पर देखने में यह आ रहा है की आम पब्लिक  या रोजाना खाने कमाने वाले लोग रेडी पटरी वाले लोग और बहुत सारे ऐसे परिवार जिनको इस कोरोना महामारी के काल में दो वक्त का खाना एकत्रित करना बड़ा मुश्किल हो रहा है ऐसे समय में लंबा चौड़ा कोरोना संबंधी जांच जैसे छाती एक्सरे, खून जांच, rt-pcr अथवा सीटी स्कैन का खर्च मध्यम वर्गीय और निम्न वर्गीय लोगों की कमर तोड़े हुए हैं। ऐसी स्थिति में डॉक्टर बैसोया एमएस लाल रंगीन x-ray सेंटर व भौतिक चिकित्सा केंद्र के संस्थापक डॉक्टर दीपक बैसोया ने लोगों के लिए मदद के दरवाजे खोलें, साथ ही अत्यंत गरीब व्यक्तियों को निशुल्क जांच का भी आश्वासन दिया।
वरिष्ठ भौतिक चिकित्सक डॉक्टर बैसोया ने बताया की छाती का रंगीन एक्स-रे कोरोना की एक ऐसी प्राथमिक जांच है,  जिसके माध्यम से फेफड़ों की स्थिति का संभव आकलन किया जा सकता है और समय रहते हुए बीमारी का पता लगाकर मरीज अपना सही इलाज करवा सकता है। डॉक्टर बैसोया का कहना है की हमारा उद्देश्य है की कोई भी व्यक्ति बिना जांच और उचित सलाह के बगैर ना रहे, जिससे कि कोरोना जैसी सर्वव्यापी महामारी को और अधिक पैर पसारने से भी हम रोक सकेंगे और अपने सभी क्षेत्रवासियों को बगैर महंगे खर्च के उनका सही इलाज करवाने में भी उनकी मदद कर सकेंगे।
देखिए कैसे कोरोना मरीज को अस्पताल में बेड दिलाने के नाम पर करते थे ठगी, दो गिरफ्तार

कब कराएं छाती का एक्स-रे


यदि आप होम क्वारंटाइन हैं और आपको निम्नलिखित लक्षणों में कोई भी एक दो लक्षण आ रहे हो, तो तुरंत रंगीन एक्स-रे जांच कराना चाहिए और फिजीशियन चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए।

लक्षण जैसे:-
1.गले में खराश
2. हल्का बुखार 
3. चलते में सांस फूलना
4. सूखी खांसी
5. बलगम वाली खांसी 
6. घबराहट


निशुल्क परामर्श के लिए डॉ बैसोया से-8459399911 पर सम्पर्क करें।
close