Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

निर्धारित  समय से पहले मिली ऑक्सीजन, लोगों को मिली राहत


निर्धारित समय से पहले मिली ऑक्सीजन, लोगों को मिली राहत

24x7 गाजियाबाद न्यूज़

जनपद में होम आइसोलेशन में रह रहे जरूरतमंद मरीजों को बड़ी राहत मिली है। नई व्यवस्था के तहत बुधवार को तीमारदारों द्वारा जमा कराए गए 238 खाली सिलेंडरों में ऑक्सीजन भरवाकर उनको वापस कर दिया गया है। 36-48 घंटे का समय सिलेंडर में आक्सीजन भरवाकर देने के लिए नगर निगम द्वारा मांगा गया था लेकिन तय वक्त से पहले 24 घंटे के अंदर ही आक्सीजन से भरे सिलेंडर वापस कर दिए गए हैं।


वहीं, बृहस्पतिवार को 176 खाली सिलेंडर तय स्थानों पर तीमारदारों द्वारा जमा कराए गए हैं, जिनको आक्सीजन भरवाने के लिए भेज दिया गया है। इस व्यवस्था के सफल होने पर जिले के कई सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने नगर आयुक्त के पास पत्र भेजा है, जिसमें मरीजों को राहत देने के लिए किए गए प्रयास को सराहा गया है। जरूरतमंद मरीजों के लिए सिलेंडर की व्यवस्था की मांग भी की गई है, जिससे कि उनको सिलेंडर के लिए न भटकना पड़े।

जनपद की खबर को प्राप्त करने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक को दबाए

दूसरे दिन जमा हुए सिलेंडर

जोन सिलेंडर

सिटी जोन 48

कविनगर 40

विजयनगर 24

मोहननगर 30

वसुंधरा 34

कुल 176

यह भी पढ़ें:-कोरोना रिपोर्ट के नाम पर लैब संचालक कर रहे हैं खेल

इंटरनेट मीडिया पर शेयर की प्रतिक्रिया

जनपद में दो दिन पहले तक होम आइसोलेशन में रहकर उपचार करवा रहे मरीजों के तीमारदार खाली सिलेंडर में आक्सीजन भरवाने के लिए परेशान हो रहे थे। आक्सीजन प्लांटों पर लाइन लगाने पर कई लोगों को दो-तीन दिन तक आक्सीजन नहीं मिल पा रही थी। ऐसे में आक्सीजन की कालाबाजारी करने वाले सक्रिय हो गए थे। मरीज की जान बचाने के लिए मोटी रकम देकर सिलेंडर में आक्सीजन भरवानी पड़ रही थी। लेकिन बृहस्पतिवार को जब तय शुल्क पर ऑक्सीजन मिल गई और भीड़ न होने के कारण संक्रमण का खतरा कम हुआ तो लोगों ने इंटरनेट मीडिया पर प्रतिक्रिया दी और व्यवस्था की सराहना की। 


महेंद्र सिंह तंवर, नगर आयुक्त ने बताया 24 घंटे के अंदर खाली सिलेंडरों में आक्सीजन भरवाकर वापस कर दिया गया है। जल्द ही यह समयावधि और कम की जाएगी, जिससे की मरीजों को राहत मिले।

close