Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

लोनी में चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने के लिए बनने लगीं सपा की कार्यकारणी कमेटी।


देखिए संबंधित वीडियो 👆

24x7 गाजियाबाद न्यूज

लोनी में विधानसभा चुनाव जीत के लिए समाजवादी पार्टी ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। पूरी विधानसभा में कार्यकारणी कमेटियां गठित की गई है। इसके अलावा सपा सरकार के समय प्रदेश में हुए विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाया जा रहा है।

समाजवादी पार्टी के लोनी नगर अध्यक्ष हसमुद्दीन इदरीसी ने ने सोमवार को अपने अपने कार्यलय पर लोनी नगर कमेटी कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमे समाजवादी पार्टी के पूर्व जी.डी.ए. बोर्ड सदस्य उम्मेद पहलवान इदरीसी ने सभी नए कार्य कारिणी सदस्यों का फूल माला पहना कर स्वागत किया।

जिसमें हसमुद्दीन इदरीसी नगर अध्यक्ष इकराम नगर लोनी, रमेश चंद यादव महासचिव चमन विहार लोनी, शाकिर वरिष्ठ नगर उपाध्यक्ष लक्ष्मी गार्डन लोनी, मो0 साहिद खान (शहसवानी) नगर उपाध्यक्ष लोनी मुस्तफाबाद पश्चिम, असविन्द सिंह उपाध्यक्ष सरस्वती विहार लोनी, वेद पाल उपाध्यक्ष सुन्दर नगर न्यू विकास नगर लोनी, सुनील प्रधान कोषाध्यक्ष बेहटा हाजीपुर लोनी, सलाउद्दीन नगर सचिव लोनी मुस्तफाबाद, अंकित यादव नगर सचिव बेहटा हाजीपुर लोनी, महक सिंह नगर सचिव बा राणप, जाकिर सैफी नगर सचिव संगम विहार बन्थला फाटक लोनी, आजाद खान बाबर नगर सचिव लोनी मुस्तफाबाद, राम निवास तंवर एडवोकेट नगर सचिव इंद्रापुरी ए ब्लॉक लोनी, अनीस नगर सचिव गली नंबर 8 टोली मोहल्ला लोनी, सोमवीर कश्यप सदस्य गीतांजलि विहार लोनी, इमरान सदस्य अशोक विहार लोनी, नूरहसन सदस्य इकराम नगर लोनी, मो0 वकील सदस्य चमन विहार लोनी, मोहसीन पहलवान सदस्य कंचन पार्क लोनी। 


इस दौरान समाजवादी पार्टी के आदि कार्यकर्ता मोके पर मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता उम्मेद पहलवान इदरीसी ने लोनी नगर अध्यक्ष को नई कमेटी बनाने पर बधाई दी और  गाजियाबाद में जिला पंचयात अध्यक्ष समाजवादी पार्टी का बनने का दावा किया व अन्य पार्टी के जिला पंचायत सदस्यों का भी समर्थन समाजवादी पार्टी को मिलने की बात कही।
close