Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

डॉगी को बचाने में 12 साल की मासूम ज्योत्सना की 9वीं मंजिल से गिरकर मौत।


डॉगी को बचाने में 12 साल की मासूम ज्योत्सना की 9वीं मंजिल से गिरकर मौत।

Ghaziabad News
प्रमोद गर्ग
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां जाल में फंसे एक डॉगी के बच्चे को बचाने की कोशिश में 12 साल की बच्ची की 9वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई है। हादसा कविनगर थाना क्षेत्र के गौड़ होम्स सोसाइटी का है।

पुलिस के मुताबिक़ घटना करीब 12 बजे की है, जब 12 साल की ज्योत्सना घर में कुत्ते के बच्चे के साथ खेल रही थी। डॉगी का बच्चा अचानक बालकनी में लगे एक जाल में फंस गया। मासूम ज्योत्सना डॉगी के बच्चे को जाल से निकालने की कोशिश में जुटी थी। उसी दौरान ज्योत्सना का बैलेंस बिगड़ा और वो 9वीं मंज़िल से नीचे जा गिरी।
जब बच्ची के नीचे गिरने की आवाज हुई, तब घर में मौजूद ज्योत्सना की मां किरण को पता चला। वो भागते हुए नीचे गईं तो देखा बेटी लहूलुहान हालत में आनन-फानन में बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

ज्योत्सना गाजियाबाद के डी डी पी एस स्कूल में सातवीं क्लास में पढ़ाई कर रही थी। पिता ललित मोहन शर्मा खेतान कम्पनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। हादसे के वक्त मां किरण शर्मा और बेटी ही घर पर मौजूद थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हालांकि अभी परिजन कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं। 

वहीं दूसरी ओर जिस डॉगी के बच्चे को बचाने के चक्कर में 12 साल की मासूम की मौत हो गई वह डॉगी का बच्चा भी नहीं बच पाया और बच्ची के साथ ही नीचे गिर गया।
close