Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

लोनी बॉर्डर पुलिस ने लूट की घटना का किया खुलासा।


लोनी बॉर्डर पुलिस ने लूट की घटना का किया खुलासा।

Ghaziabad News
लोनी। प्रमोद गर्ग
बॉर्डर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूर्व में हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को  गिरफ्तार कर सफलता हासिल की है। 24 अगस्त को बॉर्डर थाना क्षेत्र के गणपति मैरिज होम के सामने से रास्ते पर जा रहे एक लड़के से एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति द्वारा चाकू दिखाकर उससे उसका मोबाइल फोन रेडमी कंपनी का लूट लिया था। जिसके संबंध में पीड़ित सुनील कुमार निवासी विकास कुंज थाना लोनी बॉर्डर द्वारा लोनी बॉर्डर थाना पर मुकदमा पंजीकृत कराया था। 

इस लूट की घटना का सफल अनावरण करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पवन कुमार गाजियाबाद के कुशल निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा०ईरज राजा, क्षेत्राधिकारी लोनी अतुल कुमार सोनकर के कुशल पर्यवेक्षण में एवं लोनी बॉर्डर थाना प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में उप निरीक्षक अरुण कुमार थाना लोनी बॉर्डर, उप निरीक्षक नीरज कुमार थाना लोनी बॉर्डर,हेड कांस्टेबल अरविंद थाना लोनी बॉर्डर, हेड कांस्टेबल खजान सिंह थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम का किया गया था। 
दिनांक 25/8/2021 को दो नंबर इंदिरापुरी पर चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार एक अभियुक्त के आने की सूचना प्राप्त हुई सूचना के बाद मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध अभियुक्त को रोका गया। पुलिस पूछताछ में अपना नाम जमील पुत्र जीजुद्दीन गिरी मार्केट टावर के पास थाना लोनी जनपद गाजियाबाद बताया पुलिस द्वारा जामा तलाशी में जिसके कब्जे से एक मोबाइल रेडमी कंपनी नीले रंग का एक मोटरसाइकिल पैशन प्रो एक चाकू बरामद हुआ। 

पकड़े गए अभियुक्त जमील से पूछताछ की गई तो अभियुक्त ने बताया कि यह रेडमी मोबाइल उसके द्वारा गणपति मैरिज होम के सामने से रास्ते पर जा रहे युवक से चाकू दिखाकर लूटा  था तथा यह जो मोटरसाइकिल है।यह दिल्ली से चोरी की थी।अभियुक्त जमील से बरामद फोन के संबंध में थाना लोनी बॉर्डर पुलिस द्वारा संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।तथा बरामद मोटरसाइकिल थाना एमवी एक्ट दिल्ली से चोरी की गई थी।

बॉर्डर थाना पुलिस के द्वारा जांच करने पर पता चला कि अभियुक्त शातिर किस्म का चोर है। इस पर कई अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने इस शातिर लुटेरे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
close