Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

लोनी में बाइक सवार बदमाशों में बंधक बना की लूट।


लोनी में बाइक सवार बदमाशों में बंधक बना की लूट।

Ghaziabad News
जनपद के लोनी अंतर्गत डीएलएफ अंकुर विहार कालोनी में बाइक सवार दो बदमाशों ने मंगलवार दोपहर टूर एंड ट्रैवल्स के कर्मचारी को बंधक बनाकर लूट की गई। बदमाशों ने कार्यालय में मौजूद कर्मचारी के मुंह, हाथ व पैर को सेलो टेप से बांधकर बाथरूम में बंद कर दिया। इसके बाद कार्यालय में रखी 45 हजार की नकदी, लैपटाप व दो मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। घटना के बाद व्यापारियों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश है।

मनोज दिल्ली के यमुना विहार में रहते हैं। उनका ड़ीएलएफ अंकुर विहार में कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस चौकी से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर टूर एंड ट्रैवल्स के व्यवसाय का कार्यालय है। उनके कार्यालय पर यमुना विहार के ही निवासी श्यामवीर सिंह नौकरी करते है। उन्होंने बताया कि मंगलवार दोपहर वह कार्यालय में अकेले थे। इस बीच एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश युवक कार्यालय में आए। उन्हें अकेला देखकर युवकों ने तमंचे से आतंकित कर मारपीट की। 
बदमाशों ने मेज पर रखे सेलो टैप से उनके मुंह, हाथ व पैर बांध दिए और बाथरूम में बंद कर दिया। इसके बाद बदमाश कार्यालय में रखे करीब 45 हजार रुपये, एक लैपटाप, दो मोबाइल व एक बैग लूटकर फरार हो गए। उन्होंने किसी तरह मुंह की टैप हटाकर शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने उन्हें बंधनमुक्त कर कार्यालय संचालक व पुलिस को सूचना दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि घटनास्थल का मौका मुआयना कर घायल कर्मचारी का उपचार कराया गया। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की सहायता से मामले की जांच की जा रही है। उधर, दिनदहाड़े हुई लूट के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे है। 

घटना के बाद से आसपास के व्यापारियों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश है।
close