Breaking News

Followers

42.2k

Live👁️Reading this Article

चावल कारोबारी से हुई लूट मामले में दो कथित मीडियाकर्मी समेत तीन और गिरफ्तार।


चावल कारोबारी से हुई लूट मामले में दो कथित मीडियाकर्मी समेत तीन और गिरफ्तार।

Ghaziabad News
जनपद गाजियाबाद के थाना कविनगर  अंतर्गत आरडीसी में 17 अगस्त को चेन्नई के चावल कारोबारी आनंदम से हुई 42.50 लाख रुपये की लूट मामले में पुलिस ने दो कथित मीडियाकर्मियों समेत तीन और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों से पुलिस ने डेढ़ लाख रुपये व तमंचा बरामद किया है। 

पकड़ा गया एक युवक लूट व लूट के पैसे को ले जाने में शामिल था। जबकि मीडियाकर्मी इस मामले में पुलिस से आरोपितों की पैरवी कर रहे थे। इस मामले में उन्होंने आरोपितों से पैसे भी लिए थे। इस मामले में पुलिस पूर्व में मुख्य आरोपित समेत 11 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। कई और आरोपितों को पुलिस जल्द गिरफ्तार कर सकती है।
थाना प्रभारी कविनगर संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि पकड़े गए आरोपित जनपद हापुड़ के दस्तोई निवासी गौरव चौधरी, जनपद बुलंदशहर के गुलावठी निवासी शक्ति ठाकुर व हापुड़ के गंगापुरा निवासी नवीन गौतम है। गौरव शातिर किस्म का आरोपित है और यह लूट में शामिल था और मौके से कार में आरोपितों को लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने इसके पास से 90 हजार रुपये तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। शक्ति व नवीन अपने को पत्रकार बताते हैं और इन्होंने आरोपितों की पैरवी करने के लिए उनसे एक लाख रुपये लिए थे और लगातार मामले में आरोपितों की तरफ से पैरवी भी कर रहे थे। इनके पास से पुलिस ने 60 हजार रुपये बरामद किए हैं।
close