लोनी | बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर हत्या मामले में 3 गिरफ्तार, तमंचा, कारतूस व चोरी की बाइक बरमाद।
Ghaziabad News
लोनी। प्रमोद गर्ग
एक सप्ताह पूर्व लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में बिल्डिंग मटेरियल विक्रेता को उसके ही दुकान पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दुकान मालिक मृतक धर्मेन्द्र की पत्नी मनोज ने लोनी बॉर्डर थाने में नामजद हत्यारों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। धर्मेंद्र जवाहर नगर कॉलोनी में परिवार के साथ रहते थे तथा मूल निवासी पाइंदापुर थाना गोंडा जि0 अलीगढ़ के थे। धर्मेंद्र की पत्नी मनोज ने आकाश और छोटू व अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस हत्यारों की तलाश में थी कई एंगल से पुलिस जांच में जुटी थी तकनीकी प्रक्रिया के द्वारा विवेचक प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा द्वारा सम्पादित की जा रही है।
थाना प्रभारी ने बताया कि एसएसपी गाजियाबाद पवन कुमार के कुशल निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी लोनी जनपद गाजियाबाद के कुशल पर्यवेक्षण में घटना के सफल अनावरण एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु एक थाना स्तरीय टीम, सर्विलांस टीम का गठन किया गया था। तभी से सभी टीम अपराधियों की धरपकड़ एंव साक्ष्य जुटाने में लगे थे तथा अपराधियों के हर मूवमैंट पर बारिकियों से नजर रखे हुए थे एवं नामजद अभियुक्तगणों की फोन लोकेशन एवं सीडीआर आदि का भी बारीकी से विश्लेषण किया जा रहा था। इन विश्लेषणों से काफी तथ्य प्रकाश में आये थे।
बुधवार को थाना लोनी बोर्डर पुलिस को सफलता हाथ लगी तथा समय करीब सुबह 04.10 बजे जौहरीपुर एन्कलेव मैट्रो स्टेशन के पास से दो अभियुक्तगण 1- आकाश पण्डित पुत्र ओमकार शर्मा नि0 जवाहरनगर थाना लोनी बार्डर जनपद गा0बाद 2- आशीष राठी उर्फ छोटू पुत्र प्रमोद राठी उर्फ मोदी नि0 न्यू विकासनगर थाना लोनी जनपद गा0बाद को मय 02 तमंचा 315 बोर दो खोखा कारतूस व दो जिन्दा कारतूस 315 बोर व घटना में प्रयुक्त मो0सा0 हीरो होण्डा स्पलेण्डर फर्जी नं0 DL7SBN-7917 जिसका ई-चालान एप्लीकेशन पर चैक करने पर सही नं0 UP 14DS-1229 के गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्तगणों की निशानदेही पर नवाब उर्फ चुन्नू पुत्र शौकत नि0 बदरपुर थाना ट्रोनिका सिटी जि0 गा0बाद, को आज सुबह 08.05 बजे बदरपुर गाँव थाना ट्रोनिका सिटी से गिरफ्तार किया गया। बाईक के सम्बन्ध में जिपनेट पर सर्च किया गया तो मो0सा0 चोरी के सम्बन्ध में थाना विजयनगर में मु0अ0सं0 751/2021 धारा 379 भादवि पंजीकृत है ।
अभियुक्तगणों से पूछताछ करने पर आकाश पण्डित व आशीष राठी द्वारा बताया गया कि मृतक धर्मेन्द्र ने हम लोगों को सबके सामने कई बार मारा था तथा जलील किया था। जिस कारण हमने उसे मारने की कसम खायी थी तथा उससे हमारी व्यक्तिगत रंजिश थी तथा यह घटना हमने नबाव उर्फ चुन्नू पुत्र शौकत नि0 बदरपुर थाना ट्रोनिका सिटी गा0बाद की सह पर तीनों लोगों ने एक राय होकर की थी हत्या के उपरान्त चुन्नू ने एक लाख रुपया देने तथा जमानत करवाने का आश्वासन दिया था घटना हम लोगों ने इसी मोटर साईकिल तथा इसी तमन्चे से की थी व खोखा कारतूस भी हमारे पास मौजूद है । जिसको हमने घटना में प्रयोग किया था। पुलिस ने हत्यारों को जेल भेज दिया है।
